Dabang Kesari

Latest Online Breaking News

चातुर्मास प्रवेश का भव्य जुलूस निकला  पूज्य साध्वी रत्नरिद्धि-रत्नवृद्धि श्री जी का हुआ मंगल प्रवेश

 

रिपोर्टर.. सुरेश सिंह प्रतिहार

 

बड़ौद। चातुर्मास हेतु परम पूज्य साध्वी रत्नरिद्धि श्रीजी महाराज साहेब एवं परम पूज्य साध्वी रत्नवृद्धि श्रीजी महाराज साहेब का नगर प्रवेश धूमधाम से हुआ।

श्री विमलनाथ जिनालय परिसर से प्रातः 11:00 बजे ढोल धमाकों के साथ पूज्य साध्वी मंडल का नगर प्रवेश प्रारंभ हुआ, जो नगर के विभिन्न मार्गो से होता हुआ श्री आनंदचंद्र जैन आराधना भवन पहुंचा। भव्य प्रवेश जुलूस में श्री पार्श्वनाथ महिला मंडल, श्री विमलनाथ महिला मंडल द्वारा मंगल कलश लेकर प्रवेश सामैया की शोभा बढ़ाई। नवरत्न बालिका मंडल द्वारा धार्मिक नारे लगाकर पूज्य साध्वी श्री को बधाया गया। नवरत्न परिवार के सदस्यों एवं पाठशाला के बच्चों द्वारा सुंदर नृत्य कर परमात्मा एवं गुरुदेव के नारे लगाए गए, विहार सेवा के सदस्यों द्वारा चातुर्मास प्रवेश को लेकर सुंदर सजावट की गई। संचालन ट्रस्टी संतोष जैन दादा भाई द्वारा किया एवं सभी का आभार विजय कुंडल बोहरा ने माना।

ट्रस्टी ललित जै. राजावत ने बताया की राम स्नेही संप्रदाय के परम पूज्य शंभू रामजी महाराज ने पधारकर धर्म सभा को संबोधित किया ।

इस अवसर पर सैलाना राजा साहेब विक्रम सिंहजी राठोड़ राजकुमारी चंद्राकुमारजी के साथ पधारे।

नागदा, डग, सैलाना, बाजना, दुधालिया, इंदौख आदि संघों से उक्त चातुर्मास प्रवेश में भक्तों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!