जिला स्तरीय पशु/पक्षी प्रदर्शनी मेला संपन्न

रिपोर्ट… गोविंदा सेन
मगरलोड…पशुधन विकास विभाग के सौजन्य से जिला स्तरीय पशु पक्षी प्रतियोगिता का आयोजन ग्राम करेली बड़ी में दिनांक 18/07/2024 को किया गया! इस आयोजन मे अतिथि के रूप मेंश्री श्याम साहू पूर्व जनपद अध्यक्ष ने किसानों की आमदनी में वृद्धि हेतु पशुपालन को सशक्त माध्यम बताया! श्रीमती ज्योति दिवाकर ठाकुर अध्यक्ष जनपद पंचायत मगरलोड श्री होरीलाल साहू भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री संतोष कुमार सोनी महामंत्री भाजपा मेघा मंडल श्रीमती कुसुमलता साहू जिला पंचायत सदस्य शत्रुघन साहू डॉ गिरीश साहू प्रीतराम देवांगन तोषण साहू राजेश साहू द्वारा उपस्थित सभा को संबोधित किया !विभाग से डॉ एम.एस.बघेल उपसंचालक पशुधन विकास विभाग द्वारा पशु मेला आयोजन के उदेश्य एवं महत्व के बारे मे बताया!डॉ एसके कुरे डॉ पीके लाउत्रे डॉ मयंक पटेल डॉ भूपेंद्र सिन्हा, डाँ लेखराम कंवर,डॉ प्रमोद ठाकुर,डॉ सीमा कृपलानी, डॉ अनुराधा, डाँ तरुण साहू,डाँ पीयूष दुबे,डाँ स्मृति श्रवण, द्वारा किसानों की जिज्ञासा प्रश्नों एवं समस्याओं का समाधान किया गया !फसल बीमा के बारे मे वरिष्ट कृषि विस्तार अधिकारी के.एस.नरेटी ने किसानों को बताया,मत्स्य निरीक्षक श्री देवेन्द्र साहू भी उपस्थित रहे,सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्रअधिकारियों मे बी एल नागरची, एस के शंखवार, घनश्याम ध्रुव, खिलेश्वर साहू,विनोद ध्रुव, आर के बंजारे,उपस्थित रहे ! इस शिविर में विकासखंड के समस्त चरवाहों को चरवाहा प्रोत्साहन राशि उपस्थित जनप्रतिनिधियों के द्वारा कुल 42000 हजार वितरण किया गया!राज्य डेयरी उद्यमिता विकास योजना अंतर्गत श्री लोमस सोनबेर व घनश्याम यादव को चेक वितरण प्रदान किया गया! प्रतियोगिता में भाग लिए हुए गाय, बैल, बछिया,बैलजोड़ी,भैंस जोड़ी, दुधारू भैंस, दुधारू गाय,बछिया, पड़वा,पड़िया,बकरी वर्ग,पक्षी वर्ग में आदि में पुरस्कार रखा गया था जिसमें बैल जोड़ी वर्ग में प्रथम पुरस्कार श्री बृजलाल साहू,द्वितीय पुरस्कार श्री रामकृष्ण साहू, तृतीय पुरस्कार श्री ईश्वर प्रसाद साहू,दुधारू गाय वर्ग में प्रथम पुरस्कार श्री हिम्मत साहू,द्वितीय श्री बुधुराम यादव, तृतीय हीरालाल साहू,भैंस वर्ग में प्रथम पुरस्कार नारद यादव, द्वितीय मनोहर धोबी,बछड़ा वर्ग में प्रथम धर्मेंद्र पाल, द्वितीय पुरस्कार जीवन साहू,मुर्गा मुर्गी वर्ग में प्रथम पुरस्कार अनूप चंद देवांगन,बकरा बकरी वर्ग में प्रथम पुरस्कार हिमाचल निशाद, द्वितीय पुरस्कार ओमकार यादव,समस्त वर्गों में सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किया गया!इस शिविर में गाय,बैल,भैंस,बकरी, मुर्गा मुर्गी वर्ग कुल मिलाकर 250 से अधिक शिविर मे भाग लिया!कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पशुपालकों में भारी उत्साह देखा गया, कार्यक्रम का संचालन डॉ अनुराधा एवं खिलेश्वर साहू ने किया कार्यक्रम का समापन एवं आभार प्रदर्शन डॉ भुजेंद्र सोनी द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने मे मगरलोड विकासखंड के समस्त अधिकारी कर्मचारीयो का सराहनीय योगदान रहा।