Dabang Kesari

Latest Online Breaking News

विधायक श्री मनोज चौधरी ने “एक पेड़ मां के नाम अभियान” के तहत ग्राम सुकरासा में किया पौधारोपण

 

रिपोर्टिंग बालकृष्ण बडेरा

 

देवास 18 जुलाई 2024/ जिले में “एक पेड़ मां के नाम अभियान” के तहत पौधारोपण का कार्य जारी है। अभियान के तहत हाटपीपल्या विधायक श्री मनोज चौधरी ने ग्राम सुकरासा ग्राम पंचायत कनेरिया के उदयराव महाराज मंदिर परिसर में सीडबॉल पद्धति से विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया। इस दौरान अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं स्व सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित थीं।

इस दौरान विधायक श्री चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए जागरूक होना आवश्यक होगा। पेड़-पौधों के बगैर हमारा जीवन संभव नहीं है। हम सभी को शासन द्वारा चलाए जा रहे “एक पेड़ मां के नाम अभियान” एक पौधा लगाना चाहिए। हम सभी एक पौधा अवश्य लगाये और पौधे को सुरक्षित बढा़ भी करें। इस दौरान शासन की योजनाओं के संबंध में जानकारी दी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!