जैविक खेती एवं वृक्षारोपण अपने और खुशहाल जीवन पाए

रिपोर्ट_सुरेश तनवानी
पांढुर्णा__ केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे जैविक खेती एवं वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत शिव- शक्ति एग्रोटेक नामक संस्था द्वारा ग्राम दूध में सभी किसानों को जैविक खेती के लाभ और रासायनिक खेती से होने वाले नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही वृक्षारोपण कर किसानों को कैसे अपना जीवन खुशहाल बनाएं इसके बारे में संस्था के कृषि अधिकारी डी.के. यादव और एरिया मैनेजर अखिलेश घागरे द्वारा सभी किसानों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई ।