Dabang Kesari

Latest Online Breaking News

पुलिस-प्रशासन ने देश के ब्राह्मणों की आवाज बने चाणक्य परिषद के संरक्षक

 

रिपोर्ट -अजय मिश्र

 

अयोध्या। अखिल भारतीय चाणक्य परिषद के राष्ट्रीय संरक्षक एवं श्री श्री परशुराम सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष देशभर के ब्राह्मण संगठनो अखिल भारतीय संयुक्त ब्राह्मण संघर्ष सीमित के संयोजक पंडित कृपा निधान तिवारी अपने आवास पर 17 जुलाई की रात 9:00 बजे से पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट कर लिए गए।और जैसे ही वह अपने पूर्व निर्धारित लखनऊ के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के आवास पर पहुंच कर प्रदेश के ब्राह्मण के उत्पीड़न के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सम्बोधित ज्ञापन देने की तैयारी में घर से अपनी टीम और वाहनो के साथ निकले तो थाना पूरा कलंदर पुलिन ने रोक लिया। देश में ब्राह्मणों का झंडा बुलंद कर उनकी आवाज बने पंडित कृपा निधान तिवारी हाथरस मे ब्राह्मण योगेश उपाध्याय की हत्या के बाद परिवार की मदद और इसमें सहयोग करने वाले प्रदेश के पुलिस अधिकारी डीआईजी जुगल किशोर तिवारी के निलंबन सहित पांच मांगों को लेकर लखनऊ जाने की तैयारी में थे। उनकी मांगो को मांगने और विचार करने को कौन कहे प्रदेश प्रशासन द्वारा उनकी आवाज दबाने का अनुचित प्रयास किया जा रहा है। जिसकी देश का ब्राह्मण समाज घोर निंदा कर रहा है।पूरे देश में वर्तमान केंद्र व प्रदेश की सरकार द्वारा ब्राह्मणों के लगातार उत्पीड़न के प्रभाव से भी सरकार सबक नहीं लेना चाह रही है। यदि जल्द ही उपरोक्त मांगों पर विचार नहीं किया गया तो पूरे प्रदेश का ब्राह्मण एकजुट होकर इस दमनात्मक रवैया का जबरदस्त विरोध करेगा। ब्राह्मण नेता के औपचारिक पुलिस अरेस्ट से देश के ब्राह्मण संगठनों मे आक्रोश व्याप्त हो गया है और इस तरह से लोकतंत्र में जनता की आवाज दबाने की सर्वत्र एक स्वर से निंदा हो रही है। ब्राह्मणों का बढ़ता विरोध देखकर पुलिस प्रशासन ने आनन फानन में सी ओ अयोध्या आशुतोष तिवारी ने ब्राह्मणो के नेता पंडित कृपा निधान तिवारी का ज्ञापन लिया। इस अवसर पर चाणक्य परिषद के राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षक चाणक्य धारा के संपादक डॉक्टर राम तेज पांडे पूर्व जिला कोषाध्यक्ष बाबूराम पांडे जिला महामंत्री लखणधर त्रिपाठी जिला लेखा परीक्षक उमाशंकर तिवारी जिला संगठन मंत्री विक्रमजीत तिवारी मसैधा बालक अध्यक्ष अशोक तिवारी महामंत्री कृष्ण कुमार तिवारी पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष विनोद तिवारी जिला कार्यकारी सदस्य देवी प्रसाद दुबे देवेंद्र पांडे अजना श्रीकांत पाठक अश्वनी तिवारी रामकृष्ण तिवारी जयप्रकाश तिवारी अंगद तिवारी अजीत तिवारी आदि भारी संख्या में परिषद के नेता वह कार्यकर्ता मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!