स्वाभिमान जनकल्याण समिति, स्वाभिमान शक्ति सेना (मध्य प्रदेश) म. प्र. के सभी जिलों में चलाएगी अपना सदस्यता अभियान- सुरजीत सिंह ठाकुर

रिपोर्ट – वीरेंद्र धाकड़
स्वाभिमान जनकल्याण समिति, स्वाभिमान शक्ति सेना (मध्य प्रदेश) के संस्थापक प्रमुख सुरजीत सिंह ठाकुर ने बताया कि संगठन संपूर्ण मध्य प्रदेश के जिलों में अपना सदस्यता अभियान चलाएगा और अपने संगठन के सदस्यों को समाज सेवी कार्यों के साथ-साथ आज के राजनीतिक परिदृश्य में जो परिस्थितियां निर्मित हो रही है यह आमजन और सर्वसाधारण जनों के जीवन में परोक्ष और अपरोक्ष रूप से क्या असर डालती हैं यह समझाने और बताने के लिए स्वाभिमान जनकल्याण समिति, स्वाभिमान शक्ति सेना (मध्य प्रदेश) प्रदेश के समस्त जिलों में अपने संगठन के सदस्यों के माध्यम से एक जन जागरणअभियान चलाएगा। प्रदेश के सभी जिलों, तहसीलों और ब्लॉक और पंचायत स्तर पर नुक्कड़ नाटक और कमरा बैठकों के माध्यम से हमारे द्वारा निर्वाचित जनप्रतिनिधियों से हम अपनी अपेक्षाओं के अनुरूप हमारे क्षेत्र में विकास कार्य कैसे करवा सकते हैं, इस बारे में भी बताया जाएगा। उनसे हम किस प्रकार अपने क्षेत्र का विकास चाहे फिर वह पंचायत हो ब्लॉक हो तहसील हो या जिला हो करवा सकते हैं। क्योंकि आज के परिवेश में समाजसेवी संगठनों की भूमिका बृहद होना आवश्यक है। क्योंकि देखने में आता है कि हम जिन जनप्रतिनिधियों को चुनते हैं हमें अपने छोटे-छोटे कामों के लिए उन्हीं के क्ई चक्कर काटने पड़ते हैं। इन सारी परिस्थितियों से कैसे निपटा जाए, अधिकारी, कर्मचारियों से काम करवाने के लिए कार्यालय के ज्यादा चक्कर न काटना पड़े, क्योंकि आज भी बहुत सारे लोगों को यह जानकारी नहीं होती की सरकार हमें क्या-क्या सुविधा निशुल्क उपलब्ध करा रही है इन सब बातों को लेकर स्वाभिमान जनकल्याण समिति, स्वाभिमान शक्ति सेना मध्य प्रदेश अपने सदस्यता अभियान के बाद एक जन जागरण अभियान भी चलाएगा।