Dabang Kesari

Latest Online Breaking News

दल्लीराजहरा नगर पालिका द्वारा कराए गए कार्यों पर भ्रष्टाचार का आरोप

 

रिपोर्ट -विजय कुमार जैन मित्तल

 

पैदल यात्रा द्वारा जाकर दिया जाएगा कलेक्टर को शिकायत पत्र*

दल्लीराजहरा। दबंग केसरी।

बालोद जिले का सबसे बड़ा क्षेत्र है दल्ली राजहरा जहां पर आगामी 22 जुलाई 2024 दिन सोमवार को वार्ड वासियों द्वारा पैदल यात्रा में जाकर जिला कलेक्टर को शिकायत पत्र सौंपा जाएगा। जानकारी के अनुसार दल्लीराजहरा नगर पालिका द्वारा लगातार विकास कार्यों को लेकर 27 वार्डों पर समय समय काम किया जाता है। वहीं दल्लीराजहरा के कुछ वार्ड वासियों द्वारा कहा जा रहा है कि दल्लीराजहरा नगर पालिका द्वारा जो भी काम कराया जाता है उसमें कहीं ना कहीं भ्रष्टाचार भी किया जा रहा है जिसके चलते दल्लीराजहरा नगर पालिका उपाध्यक्ष संतोष एवं वार्ड के लोगों द्वारा पैदल यात्रा करके बालोद जिला कलेक्टर को शिकायत पत्र सौंपा जाएगा। साथ ही बताया जा रहा है कि दल्लीराजहरा नगर पालिका द्वारा ठेकेदारी,आर सी सी, सड़क निर्माण,नाली निर्माण पर भ्रष्टाचार किया गया है वार्ड नंबर 17 रूक्मणी घर के पास से लेकर बालोद जिला कलेक्टर तक पैदल जाकर नगरपालिका द्वारा किए गए भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकायत पत्र कलेक्टर को सौंपा जाएगा। आगामी 22 जुलाई 2024 को पैदल यात्रा का नेतृत्व दल्लीराजहरा नगर पालिका उपाध्यक्ष संतोष देवांगन और पीड़ित वार्डवासियों द्वारा किया जाएगा। साथ ही आमजनों को भी निवेदन किया जा रहा है कि इस पैदल यात्रा में शामिल होकर दल्लीराजहरा नगर पालिका द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन में सहयोग करें। वहीं दल्लीराजहरा नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर द्वारा बताया गया है कि हमारे द्वारा किया गया हर विकास कार्य सही और पूरे मापदंड के साथ किया गया है हो सकता है कि कुछ लोगों को दल्लीराजहरा का विकास कार्य अच्छा नहीं लग रहा होगा जिसके चलते आमजनों को ग़लत जानकारी देकर हमारे खिलाफ भड़काया जा रहा है। साथ ही नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर ने बताया कि कुछ लोगों की आदत ही होती है विकास कार्यों पर बांधा उत्पन्न करने की लेकिन हमें मालूम है कि दल्लीराजहरा की जनता सब जानती है कौन सही है और गलत है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!