Dabang Kesari

Latest Online Breaking News

छिंदवाड़ा जिले में भी “एक पेड़ मां के नाम” पौधारोपण कार्यक्रम

 

रिपोर्ट – सुरजीत सिंह ठाकुर

 

छिंदवाड़ा (ब्यूरो चीफ) संस्कार सेना की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं शहर की वरिष्ठ चिकित्सक मीरा पराड़कर ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि संपूर्ण देश और मध्य प्रदेश के साथ ही छिंदवाड़ा जिले में भी एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण कार्यक्रम अब सिर्फ एक अभियान ना होकर एक प्रेरणादायी आंदोलन का स्वरूप ले चुका है। इसी के तहत आज छिंदवाड़ा में जिला प्रशासन विधिक सहायता, महिला बाल विकास, चाईल्ड लाइन वन स्टांप सेंटर, समाजिक संस्था संकल्प वेलफेयर सोसायटी, जागते रहो ग्रुप, राष्ट्रीय महिला जागृति मंच, एवम् संस्कार सेना छिंदवाड़ा के द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों /सामाजिक संगठनों/सामाजिक कार्यकर्ताओं के सहयोग वह उनकी गौरवमयी उपस्थित में आज *एक पेड़ माँ के नाम* अभियान पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधिक सहायता अधिकारी विजय खोबरागड़े, महिला बाल विकास नोडल क्रार्यक्रम अधिकारी डाक्टर मोनिका बिसेन, श्री मति भावना कुमंरे, वन स्टांप सेंटर प्रशासक श्रीमती वैशाली, चाईल्ड लाइन काउंसलर श्री मती एकता साहू, विधिक सेवा कार्यकर्ता श्रीमती रीता चौरसिया, विधिक सेवा कार्यकर्ता श्रीमती अमन अंसारी, विधिक सेवा कार्यकर्ता अनिल बधेल, पुलिस प्रशासन, स्टाफ नर्स, संस्कार सेना की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वरिष्ठ चिकित्सक मीरा पराड़कर, संकल्प वेलफेयर सोसायटी जिला अध्यक्ष सुश्री आराधना शुक्ला,जागते रहो ग्रुप, खून का रिश्ता, संयोजिका राष्ट्रीय महिला जागृति मंच व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वरिष्ठ समाज सेवी श्रीमती अलका नीरज शुक्ला की उपस्थिति में आज वन स्टाफ सेंटर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत लगाया गया। जिसमें विभिन्न किस्म के पौधे जैसे पारस पीपल, आंवला, शमी, आम, गुलमोहर, शीशम, जाम, चमेली, बरगद, सागौन, कड़वी नीम आदि के 11 पौधों का रोपण किया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!