Dabang Kesari

Latest Online Breaking News

इंदौर के पिकनिक स्पॉट्स-वाटर फाल पर एंट्री बैन

 

रिपोर्टर :सुमित कुमार

 

मानसून सीजन में इंदौर और आसपास स्थित पिकनिक स्पॉट्स और वाटर फाल पर घूमने जाने वालों के लिए एक बुरी खबर है। इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने मंगलवार को एक आदेश जारी कर इंदौर जिले के जोखिम भरे और एकान्त पिकनिक स्पॉट्स और वाटर फाल पर जनता का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया है।

कलेक्टर द्वारा जारी प्रतिबंधात्मक आदेश में जन सामान्य के जीवन की सुरक्षा और हादसों की रोकथाम के लिए तिंछा फाल, चोरल फाल, चोरल डेम, सीतला माता फाल, कजली-गढ़, मेंहदी कुण्ड, जामन्या कुण्ड आदि पर्यटन स्थानों पर जोखिम भरे क्षेत्रों व एकान्त क्षेत्रों में जन सामान्य के प्रवेश को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किया गया है। आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज की जाएगी

आदेश के अनुसार महू तहसील क्षेत्रों में स्थित संबंधित मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत अथवा मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर परिषद द्वारा तत्काल उनके क्षेत्र में आने वाले पर्यटन क्षेत्र के आवश्यक स्थानों पर इस आशय के सूचना बोर्ड भी लगाए जाएंगे। निर्देश दिए गए हैं कि जहां आवश्यक हो, वहां सीमाएं भी निर्धारित की जाए। संबंधित क्षेत्र के थाना प्रभारी इस आदेश का पालन सुनिश्चित कराएंगे। यह प्रतिबंध विधि एवं व्यवस्था संबंधी ड्युटी में संलग्न अधिकारी, कर्मचारी एवं पुलिस कर्मियों तथा सुरक्षा हेतु नियुक्त कर्मचारियों पर लागू नहीं होगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!