Dabang Kesari

Latest Online Breaking News

लोक सेवा केन्द्रों में निर्धारित शुल्क से अधिक राशि लेने पर होगी कार्यवाही

रिपोर्टर रवि जायसवाल

संयुक्त कलेक्टर ने किया च्वाईस सेंटरों का निरीक्षण

मुंगेली 24 जुलाई 2024// जिले में लोक सेवा केन्द्रों में विभिन्न सेवाओं के लिए निर्धारित शुल्क से अधिक राशि लेने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देशानुसार संयुक्त कलेक्टर श्री गिरीश रामटेके ने आज जिले के कई लोक सेवा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने संचालको को सेंटर में आवश्यक दस्तावेजों की सूची तथा मूल्य दर चस्पा करने, रजिस्टर मैंटेन के साथ नियमानुसार कार्य संचालन करने के निर्देश दिए।

इस दौरान संयुक्त कलेक्टर श्री रामटेके ने कहा कि लोगों को आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, स्कूली विद्यार्थियों को जाति, निवास तथा आमदनी प्रमाण पत्र बनवाने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होना चाहिए। लोक सेवा केन्द्रों में चस्पा किए गए दर से अधिक राशि की वसूली करने पर सख्त कार्यवाही किया जाएगी। निरीक्षण के दौरान ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर चिप्स सोनम तिवारी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

March 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!