अजाक्स संघ ने मांगों को लेकर तहसीलदार को सोपा ज्ञापन

रिपोर्टर वीरेंद्र विश्वकर्मा
पठारी/ मध्य प्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ अजाक्स ने प्रांतीय निर्देश अनुसार आठ सूत्रीया मांगों को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन दिया। मांग पत्र में प्रमुख मांगे निम्न प्रकार से रही। पदोन्नति में आरक्षण हेतु श्री मनोज गोर केला स्पेशल काउंसिल मध्य प्रदेश द्वारा तैयार पदोन्नति नियम को शीघ्र लागू किया जाए। मध्य प्रदेश की वर्तमान स्थिति में बैकलॉग के लगभग 1,04,500 रिक्त पदों की समय सीमा में आवेदन पत्र आमंत्रित कर इंटरव्यू के माध्यम से पूर्ति की जाए। मध्य प्रदेश न्यायिक सेवाओ में सिविल जजों की भर्ती में अनुसूचित जाति ,अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए निर्धारित आरक्षण के लिए पूर्व की भांति न्यायिक सेवा सिविल जजों की भर्तीयां मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से की जाए एवं न्यायिक सेवा में साक्षात्कार प्रक्रिया को समाप्त किया जाए। अथवा यदि संभव न हो तो साक्षात्कार के अधिकतम 10% अंक निर्धारित किया जाए प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जाए तथा साक्षात्कार में न्यूनतम अंक प्राप्त करने की शर्त खत्म की जाए। उक्त पदों का प्रभाव वरिष्ठता के आधार पर दिया जाए जिसमें आरक्षण रोस्टर का पालन सुनिश्चित किया जाए। आउटसोर्सिंग प्रथा समाप्त कर नियमित नियुक्ति की जाए एवं विशेष परिस्थिति में लागू करना आवश्यक हो तो उसमे आरक्षण रोस्टर का पालन किया जाए। अनुसूचित जाति ,अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्रों को प्रत्येक माह की 10 तारीख तक छात्रवृत्ति प्रदाय की जाए। प्रत्येक ब्लॉक में 500 ,प्रत्येक तहसील में 1000 ,प्रत्येक जिले में 5000, प्रत्येक संभाग में 10000 एवं प्रदेश की राजधानी में 20 000और छात्रों की संख्या में छात्रावास खोला जाए। अन्य राज्यों की भांति लोकसेवको के हित में पुरानी पेंशन योजना को लागू किया जाए । ज्ञापन सौंपने वालों में रवि शंकर वंशकार, पुरुषोत्तम अहिरवार, मनोज कुमार ,निरंजन सिंह बागड़ी ,तेज सिंह अहिरवार ,नरेश कुमार, दमरूला लाल अहिरवार ,वारेलाल ,जगदीश, हजारीलाल, काशीराम, नीरज कुमार ,गोवर्धन , खुमान सिंह, संतोष कुमार आदि हैं।