Dabang Kesari

Latest Online Breaking News

जनपद पंचायत टोंकखुर्द में विधायक सोनकच्छ डॉ सोनकर के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम का हुआ आयोजन

रिपोर्टिंग बालकृष्ण बडेरा

जिले में 31 अगस्त तक चलाया जा रहा है राजस्‍व महा अभियान देवास 27 जुलाई 2024/ प्रदेश सहित जिले में राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण और राजस्व अभिलेख त्रुटियों को ठीक करने के लिए 31 अगस्त तक राजस्व महाअभियान-2 चलाया जा रहा है राजस्व महाअभियान के तहत टोंकखुर्द तहसील में जनपद पंचायत सभागृह में विधायक सोनकच्छ डॉ राजेश सोनकर के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक डॉ सोनकर ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए राजस्व म महा अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने राजस्व महा अभियान की विस्तार से जानकारी दी। राजस्व विभाग के कार्य गति से करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। नागरिकों से राजस्व महा अभियान का लाभ लेने की अपील की। कार्यक्रम में राजस्व विभाग की योजनाओं का हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किया गया। कार्यक्रम में राजस्व अभियान की रूपरेखा तहसीलदार विजय तलवार द्वारा बताई गई।

राजस्व महा अभियान में आरसीएमएस पोर्टल पर प्रकरण दर्ज करने और पूर्व आदेशों के अनुसार खसरों और नक्शे में अमल सुनिश्चित किया जाएगा। राजस्व महा अभियान में नि:शुल्क समग्र ई-केवायसी और समग्र से खसरे की लिंकेज की सुविधा दी जा रही है। इसके साथ ही स्वामित्व योजना में आबादी भूमि के सर्वेक्षण की कार्रवाई पूर्ण करने की समय-सीमा निर्धारित की गई है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

March 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!
preload imagepreload image