Dabang Kesari

Latest Online Breaking News

विमल जैन आईजा पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष नियुक्त

रिपोर्ट प्रदीप जैन

सिंगोली/ प्रदेश मे जैन समाज के पत्रकारो के हितो की रक्षा के लिए बने ऑल इंडिया जैन जर्नलिस्ट एसोसिएशन (आईजा ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक भाई हुण्डिया से परामर्श पश्चात मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर प्रदीप बापना एवं महासचिव दीपक दुग्गढ ने प्रदेश मे संगठन की सक्रियता को मध्येनजर रखते हुए नीमच जिला इकाई के अध्यक्ष हेतु जिले के वरिष्ठ पत्रकार भाई विमल जैन मोरवन को संगठन का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। विमल जैन के जिलाध्यक्ष नियुक्त होने पर इष्ट मित्रो ने बधाई शुभ कामनाएं देते हुए उज्जवल की कामना की। जैन की नियुक्ति से क्षेत्र मे हर्ष की लहर है। नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विमल जैन ने चर्चा मे बताया की शीघ्र ही जिले की कार्यकारणी बनाकर संगठन को सक्रिय किया जाएगा।

लाइव कैलेंडर

June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
error: Content is protected !!