Dabang Kesari

Latest Online Breaking News

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत आज आगनवाड़ी केंद्र ताप्ती वार्ड नं 1 मुलताई परिसर में 21 पौधों का टी गार्ड के साथ किया गया पौधा रोपण।

रिपोर्ट उमेश चौहान

मुलताई ; देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा शुरू किए गए एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत आज आगनवाड़ी केंद्र ताप्ती वार्ड नं 1 मुलताई के परिसर में 21 पौधों का टी गार्ड के साथ पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं और अनुसांगिक संगठनों के पर्यावरण प्रेमियों के साथ आगनवाड़ी केंद्र के कार्यकर्ता बहनों, मातृ शक्तियों की उपस्थिति रही। नगर पालिका मुलताई द्वारा उपलब्ध कराए गए टी गार्ड के साथ पौधों का सभी उपस्थिति भाजपा कार्यकर्ताओं और पर्यावरण प्रेमियों द्वारा पौधा रोपण किया गया। पौधारोपण पूर्व आगनवाड़ी केंद्र परिसर में सभी भाजपा कार्यकर्ताओं, अनुसांगिक संगठनों के पर्यावरण प्रेमियों और आगनवाड़ी केंद्र की मातृ शक्तियों से नपा अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनीष माथनकर, गायत्री परिवार के संजू बरोदे और भाजपा मीडिया प्रभारी राघवेंद्र रघुवंशी द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान पर चर्चा की गई। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि यहां अभियान पूरे नगर में पिछले एक महीने से चलाया जा रहा हैं और आगे भी चलाया जाएगा। जहा जहा नगर में पौधारोपण के लिए उपयुक्त जगह मिल रही वहा पर पौधारोपण किया जा रहा हैं। नगर पालिका सभी पर्यावरण संरक्षण प्रेमियों के साथ मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा शुरू किए गए अभियान पर कार्य कर रही हैं।भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनीष माथनकर ने कहा कि भाजपा पूरे देश और प्रदेश में यहां अभियान को बड़े स्तर पर चला रही हैं। भाजपा के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा शुरू किए गए एक पेड़ मां के नाम अभियान को जन आंदोलन बना रहें हैं। उन्होंने कहा कि प्राचीन समय में प्रत्यक्ष रूप से मानव और वन्य प्राणियों की रक्षा पेड़ों से बनी जड़ी बूटियों से होती थी और आज अप्रत्यक्ष रूप से उन्हीं जड़ी बूटियों से बनी गोलियों और टॉनिक से होती हैं इसका सीधा मतलब हैं मनुष्य सहित सभी प्राणियों के स्वास्थ और सुरक्षा में पेड़ों की ही भूमिका हैं। गायत्री परिवार के संजू बरोदे ने कहा कि यहा अभियान पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के लिए अतिमहत्वपूर्ण अभियान हैं इसके लिए प्रधानमंत्री जी बधाई के पात्र हैं।भाजपा मीडिया प्रभारी राघवेंद्र रघुवंशी ने कहा कि आगनवाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता बहने मातृ शक्ति की स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक कल्याण के विभिन्न कार्यक्रमों में व्यापक भूमिका होती हैं। कोरोना काल में भी इन मातृ शक्ति ने घर से निकलकर विश्व की महामारी से लड़ने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस पौधारोपण अभियान के दौरान नपा अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर, महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी कांता गुजरे, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनीष माथनकर, पार्षद महेंद्र जैन, यवनिंद्र जैन, संजू बरोदे, जगदीश दवंडे, संजय सोनी, श्यामू ढोमने, सुनील बिहारे, विशाल कोडले, सुरेश मकोड़े, चैतराम वानखेड़े, संतोष बंजारे, नितेश वरकड़े, वंदना घोरसे, चंद्रकला खातरकर, निर्मला चौरासे, इंदिरा तिवारी, रीता डहारे, माया नरवरे, अनीता कवड़कर, रजनी परिहार, मंगल नरवरे, सतीश धाकड़, मुकेश डडोरे, सुंदरलाल बनखेडे, रमेश उइके,वंदना मोरे सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओ और अनुसांगिक संगठनों के पर्यावरण प्रेमियों और आगनवाड़ी केंद्र की मातृ शक्तियों की उपस्थिति रही।राघवेंद्ररघुवंशी

भाजपा मीडिया प्रभारी मुलताई

लाइव कैलेंडर

June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
error: Content is protected !!