Dabang Kesari

Latest Online Breaking News

दुष्कर्म पीड़िता का मामला दर्ज करने में पुलिस कर रही लीपापोती

रिपोर्टर सतीश सिंह

जिगना, मिर्जापुर। थाना क्षेत्र के एक गाँव में विवाहिता के साथ दुष्कर्म मामले में पुलिसिया लीपापोती उजागर हो रही है। इलाकाई पुलिस दुष्कर्मी के बचाव में जाल बुन रही है। मंगलवार को थाने में दुष्कर्मी को पीड़िता से समझौते के कागजात पर जबरन हस्ताक्षर कराया गया। पीड़िता ने बताया कि सादे कागज पर उसका अंगूठा लगवाया गया। उसके बाद दुष्कर्मी की तरफदारी में आए लोगों के साथ एक निजी डाक्टर के पास दवा इलाज कराने के बाद घर पहुंचा दिया गया। पीड़िता ने रोते सुबकते हुए बताया कि एक नायब दरोगा ने उस डांट फटकार लगाकर जुबान बंद रखने की धमकी दी। उल्लेखनीय है कि बीते 27/28 की रात घर में अकेली सो रही विवाहिता के साथ पड़ोसी युवक ने चाकू की नोक पर दुष्कर्म किया था। सोमवार को अपनी सास व ननद के साथ सुबह से शाम तक बैठी रही। फिर भी पुलिस ने मामला दर्ज नही किया। थक हार कर पीड़िता वापस लौट गई थी। मंगलवार को पीड़िता का मेडिकल कराने को कौन कहे। दुष्कर्मी के तरफदारों से मिलकर पुलिस ने विवाहिता को भगा दिया। थाना प्रभारी शैलेश कुमार राय ने बताया कि तहरीर मिली है। मामला संदिग्ध है। दोनों पक्षों में सुलह समझौता हो गया है।

लाइव कैलेंडर

June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
error: Content is protected !!