सीएम के साथ मंडल अध्यक्ष पहुंचे रायपुर, फोरलेन स्वीकृति मिलने पर जताया आभार।

रिपोर्टर संजु साहू
भवानीपुर/ पलारी। भाजपा कसडोल विधानसभा क्षेत्र के मंडल पलारी अध्यक्ष नंदकुमार वर्मा, कसडोल मंडल अध्यक्ष मेलाराम साहू, लवन मंडल अध्यक्ष विजय यादव विगत दिवस दिल्ली प्रवास पर थे। सोमवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ सभी मंडल अध्यक्षों का दिल्ली से रायपुर विमान से आगमन हुआ। इस दौरान मंडल अध्यक्षों ने सीएम साय को रायपुर बिलाईगढ फोरलेन की स्वीकृति दिलाने धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही उन्होंने क्षेत्र के कृषि कार्यों के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि क्षेत्र में हो रही वर्षा से अच्छी फसल होने की बात कही साथ ही छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा किसानों के हित में जारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा रही है। कृषक आर्थिक मजबूत हो रहे हैं। छत्तीसगढ़ सरकार किसानों को प्रति क्विंटल धान के एवज में 3100 रुपये का भुगतान कर रही है, जो देश में सर्वाधिक है। छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं को 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है, इससे महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। उन्होंने कहा कि आम जनता तक पानी, बिजली, सड़क, शिक्षा, और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाएँ पहुँच रही है। दिल्ली प्रवास के दौरान मंडल अध्यक्षों ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, जांजगीर चांपा सांसद कमलेश जांगड़े, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल से भी मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की।