संत साई विद्यालय व समर्पित सामाजिक संस्था ने मिट्टी के श्री गणेश बनाओ प्रतियोगिता का किया आयोजन

महिदपुर। नगर के संत साई विद्यालय परिसर में विद्यालय व समर्पित सामाजिक संस्था के संयुक्त तत्वाधान में मिट्टी के श्री गणेश बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय व नगर के बच्चों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। जिसमें सुंदर-आकर्षक गणेश प्रतिमाओं का निर्माण बच्चों ने किया। जिसमें शुभम , आयुषी ,गोलू , साक्षी ,अक्षत, लक्की , भूमिका, विश्वमित्र , आयुषी , कृष्णपाल आदि सभी प्रतिभावान बच्चों को संस्था व विद्यालय द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि समाजसेवी ऋषभ जैन,ओम सोलंकी, अनिल उपाध्याय रहे। विद्यालय संचालक अभिषेक उथरा संस्था अध्यक्ष पं प्रदीप समाधिया,उपाध्यक्ष दीपक शर्मा, कोषाध्यक्ष तरुण चौहान ,सचिव दुर्गेश प्रजापत, संस्था के अन्य सदस्य एवं विद्यालय के शिक्षक गण आयोजन में उपस्थित रहे।
संवाददाता-अविनाश महाराज