Dabang Kesari

Latest Online Breaking News

नारायणपुर: मुख्यमंत्री ने दी जिलेवासियों को 302.19 करोड़ रूपये की लागत के 775 कार्यों की सौगात

 

नारायणपुर, 26 सितंबर 2023 – मुख्यमंत्री श्री भुपेश बघेल ने जिलेवासियों को 302.19 करोड़ रूपये की लागत के 775 विकास एवं निर्माण कार्यों की सौगातें दी है।

आज मुख्यमंत्री निवास रायपुर में आयोजित कार्यक्रम मेें उक्त कार्यों का वर्चुअल लोकार्पण शिलान्यास किया। जिसमें 229.49 करोड़ रूपए लागत के 437 कार्यों का लोकार्पण तथा 72.60 करोड़ रूपए की लागत के 338 कार्यों का भूमिपूजन किया।

मुख्यमंत्री द्वारा जिले के लोक निर्माण विभाग (भ.स.) के 7713.79 लाख रूपये के 7 कार्यों का लोकार्पण एवं 107.19 लाख रूपये के दो कार्यों का भूमिपूजन किया। लोक निर्माण विभाग (वि.यां.) के अंतर्गत 110 लाख रूपये के एक कार्य का लोकार्पण किया गया।

छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के अंतर्गत 4325.47 लाख रूपये का लोकार्पण तथा 775.34 लाख रूपये का भूमिपूजन किया गया।

जिला निर्माण समिति के तहत् 3022.74 लाख रूपये के 12 कार्यों का लोकार्पण तथा 791.50 लाख रूपये के 21 कार्यों का भूमिपूजन, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के तहत् 101.79 लाख रूपये के तीन कार्यों का लोकार्पण और 165.54 लाख रूपये के पांच कार्यों का भूमिपूजन किया गया।

इसी प्रकार लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अंतर्गत 409.64 लाख रूपये के नौ कार्यों का लोकार्पण और 1424.38 लाख रूपये के कार्यों का भूमिपूजन, राज्य अक्षय उर्जा विकास अभिकरण के तहत् 2840.41 लाख रूपये के 181 कार्यों का लोकार्पण और 1993.90 लाख रूपये के 127 कार्यों का भूमिपूजन किया गया।

आदिवासी विकास विभाग के अंतर्गत 842.55 लाख रूपये पांच कार्यों का लोकार्पण किया गया। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के तहत् 548 लाख रूपये के कार्य का लोकार्पण और 48.42 लाख रूपये के कार्याें का भूमिपूजन किया गया।

छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विस कार्पोरेशन के तहत् 28.51 लाख रूपये कार्यों का लोकार्पण और 96.71 लाख रूपये के तीन कार्यों का भूमिपूजन किया गया।

वन विभाग अंतर्गत 30.64 लाख रूपये के दो कार्यों का लोकार्पण तथा 107.69 लाख रूपये के तीन कार्यो का भूमिपूजन किया गया।

जल संसाधन विभाग के तहत् 193.40 लाख रूपये के चार कार्यों का लोकार्पण किया गया।

नगरपालिका परिशद के तहत् 692.09 लाख रूपये के 43 कार्यों का लोकार्पण तथा 275 लाख रूपये के आंठ कार्यों का भूमिपूजन किया गया।

जनपद पंचायत नारायणपुर अंतर्गत 1918.83 लाख रूपये के 149 कार्यों का लोकार्पण तथा 1331.38 लाख रूपये के 123 कार्यों का भूमिपूजन किया गया और जनपद पंचायत ओरछा के अंतर्गत 181.25 लाख रूपये के सात कार्यों का लोकार्पण तथा 143.83 लाख रूपये के 15 कार्यों का भूमिपूजन किया गया।

कार्यक्रम में स्थानीय विधायक एवं छत्तीसगढ़ हस्त शिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती श्यामबती रजनू नेताम, उपाध्यक्ष देवनाथ उसेण्डी, नगरपालिका परिशद के अध्यक्ष श्रीमती सुनिता मांझी, सहित पार्शदगण, जिला पंचायत के सदस्यगण, कलेक्टर अजीत वसंत, जिला पंचायत सीईओ देेवेश कुमार ध्रुव सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

रिपोर्टर सूरज सरकार

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

March 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!