गजेन्द्र गौतम बने मध्यप्रदेश इण्डियन योगा एसोसिएशन के अध्यक्ष

रिपोर्टर,अभिषेक तिवारी
विदिशा,, भारत की योग परंपरा को पूरे विश्व में पहुंचने के लिए समस्त अध्यात्म गुरुओं द्वारा बनाया गया एक योग संगठन जो की सरकार समाज और परिस्थितियों के लिए समन्वय कर राष्ट्र उत्थान में योग की महत्व को बढ़ाने का कार्य कर रहा है इस संगठन की पहल पर ही 21 जून को योग दिवस के रूप में विश्व की स्वीकारता हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्य किया था वर्तमान में इस संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीश्री रविशंकर हैं और इस संगठन में लगभग 500 योग एवं आध्यात्मिक संगठन जुड़े हुए हैं जिसे पूरे देश के लगभग 30 करोड लोग प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हुए हैं,इस संगठन का मध्य प्रदेश का अध्यक्ष जो कि मध्य प्रदेश सरकार और सभी आध्यात्मिक एवं धार्मिक संगठन के लिए समन्वय का कार्य करेंगे के दायित्व के रूप में गजेंद्र सिंह को आगामी 3 वर्ष के लिए अध्यक्ष नियुक्त किया गया है इण्डियन योगा एसोसिएशन ने अपने नवीन पदाधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा की है। इस नियुक्ति के साथ, संघ को नई दिशा और गति मिलेगी।
भोपाल में आयोजित बैठक में सर्व सहमति से नवनिर्मित समिति का सभी ने अभिवादन किया।
नवीन पदाधिकारी के नाम-
चेयर पर्सन गजेंद्र गौतम,
सीनियर वॉइस पर्सन पुष्पांजलि शर्मा,
वॉइस चेयर पर्सन – संदीप दीक्षित,
वाइस चेयर पर्सन- डॉ. रचना जैन
सेकेटरी – डॉ. यशवंत भाटी
ज्वाइंट सेक्रेटरी – डॉ. नेहा राका
ज्वाइंट संक्रेटरी -करन सिंह,
ट्रेज़रर -अंकुर गोयल,कन्वेंनर लीगल -राजेंद्र आर्य,कन्वेनर इवेंट- प्रेम पुनिया
कन्वेनर पब्लिकेशन -विकास,
कन्वेनर पब्लिसिटी -शिवाकान्त शुक्ला,कन्वेनर फायनेंस -गौरव जैन
कन्वेनर एक्रेडिएशन -डॉ. एके रोखण्डे
इन पदाधिकारियों की नियुक्ति के साथ, भारतीय योग संघ योग के प्रचार प्रसार के लिए नए कार्यक्रमों और गतिविधियों को शुरू करेगा जिससे संघ के कार्यों में विस्तार होगा ।
इण्डियन यांगा एसोसिएशन के संक्रेटरी जनरल सुबोध तिवारी ने कहा, “हमें अपने नवीन पदाधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा करते हुए हर्ष हो रहा है। हमें विश्वास है कि ये योग संघ को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।”