Dabang Kesari

Latest Online Breaking News

मप्र शासन के राजस्व प्रमुख सचिव ने कलेक्टर को प्रशंसा प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित।

रिपोर्ट_सुरेश तनवानी

राजस्व महाअभियान 1.0 में राजस्व प्रकरणों के निराकरण में पांढुर्ना जिले को प्रथम स्थान प्राप्त होने पर कलेक्टर ने इस सफलता का क्रेडिट पूरी टीम को दिया l

*पांढुर्णा__* राजस्व महाअभियान 1.0 में राजस्व प्रकरणों के निराकरण में पांढुर्ना जिले को प्रथम स्थान मिला है। इसकी घोषणा हो चुकी थी । अब मध्यप्रदेश शासन के राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव निकुंज कुमार श्रीवास्तव ने पांढुर्ना कलेक्टर अजय देव शर्मा को प्रशंसा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया है और जिले की राजस्व टीम के कार्यों की सराहना की है। विगत 15 जनवरी से 15 मार्च तक चले राजस्व महा अभियान 1.0 में कलेक्टर के नेतृत्व में राजस्व टीम ने उत्कृष्ट कार्य करते हुए एक लाख 13 हजार 396 प्रकरणों का निराकरण कर संबंधितों को राहत पहुंचाई। राज्य सरकार ने इस उत्कृष्ट कार्य के लिए कलेक्टर और राजस्व टीम की सराहना करते हुए प्रशंसा प्रमाण पत्र प्रदान किया है।

राजस्व महाअभियान 1.0 में नामांतरण व बंटवारा प्रकरणों के निराकरण, भू-अभिलेख की त्रुटि सुधार के मामलों, खसरों को भूमिस्वामी के समग्र और आधार से लिंक कर ई-केवाईसी करने, नक्शा तरमीम के मामलों के निराकरण के कार्य में कलेक्टर ने सतत निगरानी रखकर पूरी मेहनत व लगन से राजस्व टीम के माध्यम से कार्य पूर्ण कराया। प्रमुख सचिव निकुंज कुमार श्रीवास्तव ने कलेक्टर एवम राजस्व टीम के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए मेहनत व लगन की सराहना कीं। उन्होंने राजस्व टीम से समय-समय पर फिडबैक लेकर कार्यों की रूकावटें दूर कराते हुए समय-सीमा में कार्य संपादित कराया। वहीं ग्रामीण अंचलों के निरंतर दौरे कर और मौके पर पहुंचकर नक्शा तरमीम के कार्यों का अवलोकन करते हुए किसानों को हरसंभव राहत दिलाने का सफल प्रयास किया। जिससे पांढुर्ना जिले को पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। कलेक्टर ने इस सफलता का क्रेडिट पूरी टीम को दिया। कलेक्टर द्वारा राजस्व महाअभियान 2.0 की प्रगति की समीक्षा की गई तथा सभी अधिकारियों कर्मचारियों से अपेक्षा की गई कि वह आगे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगें।

लाइव कैलेंडर

June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
error: Content is protected !!