Dabang Kesari

Latest Online Breaking News

नारीशक्ति वंदन अधिनियम नए युग की सुहानी सुरुआत–दिलीप पाण्डेय जिला अध्यक्ष भाजपा उमरिया

महिलाओं का सम्मान भाजपा सरकार की

 

उमरिया! देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के उत्कृष्ट नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार महिलाओं के मान, सम्मान, उत्थान और उत्तम कल्याण के लिए दृढ़ संकल्पित है।आदरणीय मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 लोकसभा से पास होने के बाद बीते दिनों राज्यसभा में भी सर्वसम्मति से पास हो चुका है। लोकतंत्र के इस पवित्र मंदिर में मात्रशक्तिओ के हितार्थ बेहद ओजपूर्ण निर्णय लिया गया है। अब महिलाएं भी सर्वसमाज के कल्याण और उत्कृष्ट विकास हेतु देश की दशा-दिशा तय करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित करेंगी देश व प्रदेश की समस्त माताओं-बहनों और बेटियों को ऐतिहासिक एवं अद्भुत उपहार देने के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं लोकसभा व राज्यसभा के दोनों सदनों के माननीय सदस्य-गणों का हृदय से आभार प्रकट करता हूँ। भाजपा जिला उमरिया परिवार की ओर से आप सभी का साधुवाद हमारे देश की लोकतांत्रिक यात्रा का एक ऐतिहासिक क्षण 140 करोड़ भारतवासियों को बहुत-बहुत बधाई नारी शक्ति वंदन अधिनियम से जुड़े बिल को वोट देने के लिए राज्यसभा के सभी सांसदों का हृदय से आभार। सर्वसम्मति से इसका पास होना बहुत उत्साहित करने वाला है।इस बिल के पारित होने से जहां नारी शक्ति का प्रतिनिधित्व और मजबूत होगा, वहीं इनके सशक्तिकरण के एक नए युग की शुरुआत होगी। यह सिर्फ एक कानून नहीं है, बल्कि इसके जरिए राष्ट्र निर्माण में अमूल्य भागीदारी निभाने वाली देश की माताओं, बहनों और बेटियों को उनका अधिकार मिला है इस ऐतिहासिक कदम से जहां करोड़ों महिलाओं की आवाज और बुलंद होगी, वहीं उनकी शक्ति, साहस और सामर्थ्य को एक नई पहचान मिलेगी।नारी शक्ति वंदन अधिनियम कोई सामान्य कानून नहीं है।ये नए भारत की नई लोकतांत्रिक प्रतिबद्धता का उद्घोष है।ये अमृतकाल में सबका प्रयास से विकसित भारत के निर्माण की तरफ बहुत बड़ा और मजबूत कदम है।

👉देश में मात्रशक्तिओ का नया युग लाने की जो गारंटी मोदी जी ने दी थी, ये उसका प्रत्यक्ष प्रमाण है।बीते 9 वर्षों में हमने माताओं-बहनों से जुड़ी हर बंदिश को तोड़ने का प्रयास किया है।हमारी सरकार ने एक के बाद एक ऐसी योजनाएं बनाई, ऐसे कार्यक्रम शुरू किए हैं, जिससे हमारी बहनों को सम्मान, सुविधा, सुरक्षा और समृद्धि का जीवन मिले भाजपा ने महिलाओं को हमेशा प्रोत्साहन दिया है। आज लोकसभा में 42 सांसद, राज्य सभा में 14 सांसद हैं और केंद्र में महिला मंत्रियों की संख्या 10 है। हम पहली और अकेली ऐसी पार्टी हैं, जो अपनी हर कमेटी में संवैधानिक तौर पर महिलाओं को 33% आरक्षण देते हैं। कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों का महिला विरोधी इतिहास पुराना है।
आज़ादी के बाद लंबे समय तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस ने महिलाओं को आरक्षण दिलाने के लिए कुछ नहीं किया। वहीं श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के नेतृत्व में बनी भाजपा सरकार में 3 बार ये बिल लाने का प्रयास हुआ लेकिन कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने पारित नहीं होने दिया नारी शक्ति वंदन अधिनियम बहनों के अधिकारों की गारंटी है,
बहनों के सपनों के पूरा होने की गारंटी है,देश के नारी शक्ति के सामर्थ्य का सम्मान है,
भारत के विकास और विकसित भारत की भी गारंटी है। एक मात्र भाजपा ही है जो कहती है वह करती है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने हमेशा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की बात की थी। यही उनके अंत्योदय का संकल्प था।इसी संकल्प पर चलते हुए बीते वर्षों में हमने अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का सामर्थ्य बढ़ाने, उनके जीवन को बेहतर बनाते हुए कई बड़े कदम उठाए है घमंडिया गठबंधन ने घोषणा की है कि ये सनातन को जड़ से मिटा देंगे। हमारी पहचान को मिटा देंगे। लेकिन कुछ वोटों के लिए तुष्टिकरण की पराकाष्ठा को मध्यप्रदेश का समाज अच्छे से समझ रहा है। विधानसभा के सिर्फ इस चुनाव में ही नहीं, आने वाले हर चुनाव में घमंडिया गठबंधन को इसका नुकसान उठाना ही पड़ेगा। वे जड़ों से उखड़ जाएंगे जो कांग्रेसी आज महिला आरक्षण की बात कर रहे हैं, ये काम वो 30 साल पहले कर सकते थे। जब-जब मौका मिला तब कर सकते थे। लेकिन सच्चाई ये है कि कांग्रेसी कभी चाहते ही नहीं थे कि महिलाओं को 33% आरक्षण मिले। यही कारण है कि मात्रशक्तिओ के हितार्थ काग्रेश ने कभी कुछ किया ही नही कांग्रेस जैसी परिवारवादी पार्टी, हजारों करोड़ों के घोटाले का इतिहास रचने वाली पार्टी, वोट बैंक व तुष्टिकरण की राजनीति करने वाली पार्टी को जब भी मौका मिला तो उसने जनहित के कार्य करने की बजाय स्वहित किया है। मध्य प्रदेश के आदरणीय मतदाता भलीभांति काग्रेश के कुशाशन से परिचित है। इस बार के विधानसभा चुनाव में पुनः जनता का आशीष भाजपा को मिल रहा है। जनता के आशीर्वाद से हम पुनः प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएंगे

रिपोर्ट:- रविराज सिंह

लाइव कैलेंडर

July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  

You may have missed

error: Content is protected !!