बारिश की हालिया स्थिति से फसलों की स्थिति बेहतर

दिनेश समाधान
बिस्टान।एक पखवाड़े की बेहतरीन वर्षा के दौर के बाद अंचल में सभी फसलों की स्थिति शानदार बनी हुई है।अब मौसम के खुलने के साथ निंदाई,गुड़ाई, खरपतवार हटाने के कार्य तेज गति से संपादित हो रहे हैं।किसान परिवारों का अधिकांश समय खेतों में व्यतीत हो रहा है।इसलिए बाजारों में अपेक्षित गति नहीं है।क्षेत्र में बादलों के आने जाने के क्रम भी बने हैं।मौसम की हालिया स्थिति से खेती किसानी के क्षेत्र में संतुष्टि का आलम है।अंचल में इस बार कपास फसल का रकबा घटा हुआ है।किसानों का रुझान सोयाबीन और मक्का फसल की ओर अधिक रहा है।