Dabang Kesari

Latest Online Breaking News

नोहटा आंगनबाड़ी केंद्र में मनाया गया पोषण माह

 

आयुष विभाग का लक्ष्य देश बने, सुपोषित भारत, स्वस्थ भारत, साक्षर भारत

मध्य प्रदेश शासन आयुष विभाग भोपाल, आदेश अनुसार जिला कलेक्टर एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजकुमार पटेल के मार्गर्देशन में नोहटा नगर की आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 28 में सितंबर मा को पोषण माह के रूप में मनाया गया। जिसकी थीम सपोशित भारत, साक्षर भारत, स्वस्थ भारत
जिसमें गर्भवती महिलाओं, स्तनपान करने वाली महिलाओं, किशोरी बालिकाओं, एवं 6 वर्ष से कम बच्चों को पोषण संबंधी जानकारी दी गई।
पोषण अभियान के अंतर्गत आयुष विभाग नोट द्वारा प्रथम गतिविधि के अंतर्गत एनीमिया कैंप लगाया गया। जिसमें आयुष उपचारों द्वारा एनीमिया से कैसे खत्म किया जा सकता है। एवं स्थानीय औषधीय एवं क्षेत्रीय भोजन के माध्यम से शरीर में आयरन की कमी को कैसे दूर किया जा सकता है। इन सब की विस्तृत जानकारी दी गई। एवं पौष्टिक आहार गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के लिए कितना जरूरी है। पोषण अभियान के तहत पोषण की पांच सूत्रों की जानकारी विस्तृत रूप से दी गई।
जिसमें पोषण वाटिका, पोषण मटका, किचन गार्डन रसोई में किचन गार्डन रसोई में दाल एवं व्यंजन की प्रदर्शनी लगाई गई। एवं व्यंजनों अंकुरित अनाज के सेवन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उक्त कार्यक्रम में डॉक्टर वैदेही चौरसिया, किरण सैनी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सूफिया बेगम, नरगिस आरा, पदमा सैनी, शकील खान, शांति लोधी, राजकुमारी जैन के साथ किशोरी बालिकाएं गर्भवती महिलाएं, स्तनपान करने वाली महिलाएं उपस्थित रही।

रिपोर्ट : अनिल झारिया

लाइव कैलेंडर

July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  

You may have missed

error: Content is protected !!