Dabang Kesari

Latest Online Breaking News

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान माह अक्टूबर 2023

 

जिलाधिकारी नितीश कुमार की अध्यक्षता में जिलाधिकारी के आवासीय सभागार में 03 अक्टूबर 2023 से 31 अक्टूबर 2023 तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की अंतर्विभागीय समन्वय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि अभियान दो चरणों में चलेगा। पहला चरण 1अक्टूबर 2023 से 16 अक्टूबर 2023 तक तथा दस्तक अभियान 17 अक्टूबर 2023 से 31अक्टूबर 2023 तक चलेगा। उन्होंने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान आरंभ से  पूर्व सभी महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित करा लें,कार्ययोजना तैयार कर जनपद पर समय से नोडल विभाग स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध करा दें,साथ ही अभियान के सफल संचालन हेतु आवश्यक प्रशिक्षण सुनिश्चित करा लें। अभियान में किसी भी विभाग द्वारा किसी भी प्रकार की लापरवाही नही होनी चाहिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जन सामान्य को संचारी रोगों से बचाव हेतु जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कूलर, टायरों, किसी भी समान में पानी को एकत्रित न होने दें, साफ पानी मे मच्छर पनपते हैं जिससे मलेरिया व अन्य वेक्टर जनित बीमारियां होती हैं।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती अनिता यादव, ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी श्री विशाल कुमार,  मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय जैन के साथ मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, डीपीओ, समस्त अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, संबंधित विभागों के जनपदीय अधिकारी, नोडल अधिकारी, डीएमओ, सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक, संस्थाओं डब्लूएचओ,यूनिसेफ के प्रतिनिधि, डीएचईआईओ, डीपीएम, डीसीपीएम एवम अन्य अधिकारीगण उपस्थित हुए।

रिपोर्ट -अजय मिश्र

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!