कृषि विज्ञान केन्द्र का 50वां स्वर्ण जयंती समारोह सह धान की खरपतवार नियंत्रण एवं पोषक तत्व प्रबंधन पर एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण

रिपोर्ट अभिलाष दास बघेल
बीजापुर* — कृषि विज्ञान केन्द्र, बीजापुर में स्वर्ण जयंती समारोह सह धान की खरपतवार नियंत्रण एवं पोषक तत्व प्रबंधन पर एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। भारत वर्ष में कृषि विज्ञान केन्द्रों का 50 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सम्पूर्ण भारत में स्वर्ण जयंती समारोह का मशाल यात्रा का आयोजन किया जा रहा है जिसके तारतम्य में ए. के. सकनी, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, कृषि विज्ञान केन्द्र, बीजापुर द्वारा डिप्रोशन बंजारा, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, कृषि विज्ञान केन्द्र, दंतेवाड़ा को स्वर्ण जयंती मशाल सौंपी गई।
कृषि विज्ञान केन्द्र, बीजापुर के विषय वस्तु विशेषज्ञ बी के ठाकुर द्वारा धान की फसल में लगने वाले विभिन्न खरपतवारों के बारे में जानकारी दी जैसे संकरी पत्ती वाले, चौड़ी पत्ती वाले और मोता कुल, इन सभी खरपतवारों के प्रबंधन का सुझाव किसानों के साथ साझा किया गया। इसी कड़ी में जिले के उप संचालक, पी.एस. खुसरे द्वारा लघु धान्यों के महत्व के बारे में किसानों को बताया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र, बीजापुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख ने धान की फसल में पोषक तत्वों के महत्व के बारे में जानकारी किसानों को दी गई जिसमें सभी प्रकार के उर्वरकों को प्रयोग करने की विधियों के बारे में किसानों को जानकारी दी गई। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए डिप्रोशन बंजारा, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, कृषि विज्ञान केन्द्र, दंतेवाड़ा द्वारा फसल विविधता के बारे में किसानों को जानकारी दी। इस कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र, बीजापुर के प्रक्षेत्र प्रबंधक डॉ. दिनेश कुमार मरापी, सहदेव सूर्यवंशी, राजेन्द्र कुमार घ्रुव एवं भुनेश्वर लिंगम सहित अन्य कर्मचारी गण कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी सहभागिता दी।