Dabang Kesari

Latest Online Breaking News

हर घर तिरंगा अभियान का आगाज  तिरंगा रैली में सम्मिलित हुए सांसद, विधायक, महापौर सहित जनप्रतिनिधिगण

रिपोर्ट /भगवानदास शाह

बुरहानपुर। हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत नगर निगम द्वारा बुरहानपुर में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।तिरंगा रैली कमल टॉकिज तिराहा से प्रारंभ होकर गांधी चौक, सुभाष चौक, इकबाल चौक एवं जय स्तंभ चौराहा से होते हुए शिलाफलकम् उद्यान पर समापन हुआ। तिरंगा रैली में खंडवा लोकसभा सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटील,विधायक श्रीमती अर्चना चिटनीस,महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल, भाजपा युवा नेता श्री गजेंद्र पाटील,जिलाध्यक्ष डॉ मनोज माने, भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री अरुण शेंडे,शाहपुर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती साधना वीरेंद्र तिवारी, उपाध्यक्ष श्रीमती रजनी चौहान, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती किरण रायकवार,श्रीमती सुधा चौकसे, एसपी श्री देवेंद्र पाटीदार,जिला पंचायत सीईओ श्रीमति सृष्टि देशमुख,एसडीएम सुश्री पल्लवी पुराणिक,आयुक्त श्री संदीप श्रीवास्तव, सहायक आयुक्त श्रीमती ज्योति सुनारिया,मध्य प्रदेश पावरलूम फेडरेशन अध्यक्ष श्री जयंती भाई नवलखे, भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री प्रकाश काले ,श्री नाना पाटील, जिला उपाध्यक्ष श्री आदित्य प्रजापति, अजा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री ईश्वर चौहान, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष श्री सुनील वाघे, जन भागीदारी समिति अध्यक्ष श्री महेंद्र कामले,श्री रवि गावडे, डॉ दीपक वाभले, श्री हीरालाल बडगुजर,एमआईसी चैयरमैन व पार्षद श्री भरत इंगले, श्री नितेश दलाल, राजेश महाजन,श्री महेंद्र इंगले, श्री भरत मराठे,श्री सुमित वारुडे,श्री रविन्द्र सिंग खरबंदा, नगरवासी,अधिकारी, कर्मचारी विद्यार्थी आदि सम्मिलित हुए। शहरवासियों की ओर से रैली का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। रैली में देशभक्ति के गीतों से गलियां गूंज उठे, जिससे पूरा शहर का माहौल देशभक्तिमय हो गया। सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटील ने कमल चौराहा पर तिरंगा रैली को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगे को हाथ में लेकर अंग्रेजों से स्वतंत्रता सेनानी लड़े। उन्हीं के बलिदान से आज हमें आजादी मिली है। आज उसी देशभक्ति में हम सब रंगे हैं। हम संकल्प लें कि हर घर, हर गली में तिरंगा फहराएं। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत हुई है। इसके लिए में प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी का आभार व्यक्त करता हूं। इस अवसर पर सांसद सहित जनप्रतिनिधियों ने साइन बोर्ड पर हस्ताक्षर कर तिरंगा रैली का आगाज किया। समापन अवसर पर भारत माता की सामूहिक आरती की गई।

लाइव कैलेंडर

June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
error: Content is protected !!