Dabang Kesari

Latest Online Breaking News

जिले की पहली महिला कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने किया ध्वजारोहण

संवाददाता गजेंद्र सिंह यादव

ग्वालियर। भारतीय स्वाधीनता की 77 वी वर्षगाँठ के गौरवमयी अवसर पर हरीतिमा की चादर ओढ़े खड़ी ओहदपुर की सुरम्य पहाड़ी पर स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में जिले की पहली महिला कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने किया ध्वजारोहण। इसके बाद सामूहिक राष्टगान हुआ। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती अंजू अरुण कुमार व श्री टी एन सिंह सहित जिला प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

भारतीय आन-बान और शान  का प्रतीक तिरंगा फहराने के बाद कलेक्टर श्रीमती चौहान ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की  बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही कलेक्ट्रेट के सभागार में स्वतंत्रता दिवस पर सभी के विचार सुने और उन्होंने ” खूब लड़ी मर्दानी ..” कविता सुनाई।

कलेक्ट्रेट में आयोजित हुए स्वतंत्रता दिवस समारोह में निःशुल्क कोचिंग में सिविल सेवाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थी भी शामिल हुए।

लाइव कैलेंडर

June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
error: Content is protected !!