Dabang Kesari

Latest Online Breaking News

स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

रिपोर्ट विपिन जैन

बड़वाह/15 अगस्त 2024 को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र बड़वाह (म.प्र )के परेड ग्राउंड में 78 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया।

समारोह की शुरुआत केंद्र के उप महानिरीक्षक/प्राचार्य श्री जैकब किस्पोट्टा द्वारा राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण व परेड द्वारा तिरंगे को राष्ट्रीय सलामी दी गयी। परेड में कुल 700 बल सदस्यों ने भाग लिया। परेड का नेतृत्व निरीक्षक/कार्य श्री वेंकट बिरादर रामाराव द्वारा किया गया। स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि महोदय ने अपने संबोधन में उपस्थित महिलाओं ,बच्चों ,बल सदस्यों एवं स्थानीय प्रशासन व अन्य आगंतुकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई दी ।उन्होंने कहा कि हमारे देश को स्वतंत्र हुए 77 वर्ष पूरे हो गए हैं। आज देश 78 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 15 अगस्त1947 को भारत आजाद हुआ, इसमें कोई संदेह नहीं है कि भारत ने सारी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है और हमें विश्वास है कि आने वाले समय में भारत विश्व की एक महान शक्ति के रूप में उभरेगा। केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल आरटीसी बड़वाह द्वारा हर घर तिरंगा कार्यक्रम चलाया गया l जिसके तहत आरटीसी बड़वाह के स्टाफ एवं उनके परिवार के सदस्यों के साथ –साथ स्थानीय जनता में भी इन कार्यक्रमों को चलाकर उन्हे जागरूक किया गया ।

स्वतंत्रता के पावन अवसर पर सभी लोगों को मिठाईयां वितरित की गयी वह मुख्य अतिथि द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

लाइव कैलेंडर

June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
error: Content is protected !!