Dabang Kesari

Latest Online Breaking News

श्री गणपति महिला मंडल द्वारा गणेश प्रतिमा का विसर्जन कर किया दस दिवसीय उत्सव का समापन

 

खैरथल 28 सितंबर, शहर की आदर्श कॉलोनी में श्री गणपति महिला मित्र मंडल द्वारा दस दिवसीय महोत्सव का आज अनंत चतुर्दशी के दिन गणेश प्रतिमा का विसर्जन कर समापन किया गया।
महिला मंडल द्वारा गणेश चतुर्थी के दिन कॉलोनी के बसरानी परिवार के गृह परिसर स्थित पूजा मंडप में विधी विधान से गणेश प्रतिमा का आह्वान कर स्थापित किया गया। नित्य दस दिन तक लगातार सुबह सांय आरती,पूजा, कीर्तन के साथ प्रसाद वितरण किया गया। अनंत चतुर्दशी को दोपहर से सत्संग कीर्तन कर संध्या को ढोल नगाड़ों के साथ प्रतिमा को भ्रमण करवाने के उपरांत एक विशाल टब से निर्मित जलाशय में फूलो से सुवासित जल में विसर्जित किया गया।
मंडल की प्रधान लाजी बसरानी ने बताया कि विसर्जन के दिन अनेक भक्त प्रेमियों ने सत्संग में भाग लिया।
इस कार्यक्रम में दस दिनों तक नेहा केवलानी, चांदनी लखवानी, कशिश लालवानी, हर्षा लखवानी, शानु लालवानी, भारती लखवानी, पुनिता गुप्ता, अनिता गुप्ता दीपा धर्मानी आदि ने सहभागिता निभाई।

रिपोर्ट प्रमोद केवलानी

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
error: Content is protected !!