मातृशक्ति,, दुर्गा वाहिनी सिंगोट प्रखंड द्वारा पुलिस कर्मचारियों को बांधे रक्षा सूत्र

रिपोर्टर. अजय चन्द्रे
खण्डवा,, रक्षाबंधन का पावन पर्व भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण त्यौहार है,, विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति ,,दुर्गा वाहिनी,, की बहनों द्वारा पिपलोद थाना पहुंचकर रक्षाबंधन पर्व मनाया गया ।। जिसमे पुलिस कर्मियों को राखियां बांधी और साथ ही उनसे महिलाओं की सुरक्षा का वचन लिया।। विश्व हिंदू परिषद,, की महिला इकाई मातृशक्ति,, दुर्गा वाहिनी ,,की सिंगोट प्रखंड की मातृशक्ति ,, दुर्गा वाहिनी की प्रखंड संयोजिका और बहनों द्वारा पिपलोद थाना पहुंचकर थाना प्रभारी एस एन पांडे ,, ए एस आई, कैलाश चौहान ,, ए एस आई,प्रदीप पाटिल,, ए एस आई सपन वाजपेई,, ए एस आई, मोहमद फिरोज खान,,प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र सिंह मंडलोई,,आरक्षक चेतन,,जितेंद्र रावत,,धर्मेंद्र,, गोपाल प्रजापति,,गणेश मास्कोले,,आदि पुलिस जवानों को राखी बांधी गई।। पुलिसकर्मी एवं अधिकारी हमेशा हमारी सुरक्षा में 24 घंटे ड्यूटी करते हैं ,,चाहे कोई सा भी तीज त्यौहार हो वह अपने परिवार के लोगों के साथ त्यौहार नहीं मानते हुए ,,हमारी सुरक्षा में हमेशा डटे रहते हैं।। ऐसे हमारे पुलिसकर्मी भाइयों को हमने रक्षा सूत्र बांधकर उनसे यह वचन लिया है, कि वह हमेशा सभी मातृशक्तियों व महिलाओं की सुरक्षा करते रहेंगे,,इस दौरान प्रखंड मातृशक्ति संयोजिका श्री मति चंद्रकांता प्रजापति,, दुर्गावाहिनी संयोजिका श्री मति नेहा सस्ते,,किरण दीदी सूर्यवंशी,,शीला दीदी फूलमाली,,सीमा दीदी मालविया,, परी दीदी,,, मानवी दीदी दागोड़े,, प्रिया दीदी,, आंचल दीदी पाटीदार,,सीता दीदी,,रेखा दीदी आदि बहने मोजूद रही।।