Dabang Kesari

Latest Online Breaking News

सुबह 10 बजे ऑफिस आने वाले नियम का हो रहा है उल्लघंन, नगर परिषद महेश्वर 

रिपोर्ट सुरेश चक्रवर्ती

महेश्वर,मध्य प्रदेश शासन के आदेशों की उड़ाई जा रही है धज्जियां

महेश्वर। मध्य प्रदेश शासन द्वारा 26 जून को  जारी आदेश  के तहत अब सरकारी अफसरों को इसके अनुरूप ही दफ्तर आना होगा। आदेश के अनुसार सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को  सुबह 10 से शाम 6 बजे तक दफतरों में रहना होगा। सभी जिलों के कलेक्टरों और कार्यालय प्रमुखों को जारी परिपत्र में निर्देशित किया गया है कि वे यह देखें की सभी शासकीय कर्मचारी समय पर कार्यालय में उपस्थित हों और समय पर जाएं। लेकिन इन आदेशों को नगर परिषद महेश्वर के कर्मचारी मानने को तैयार ही नहीं है वह तो नए आदेश के बाद से ही पुराने समय के अनुसार ही कार्यालय आ और जा रहे हैं कुछ कर्मचारी तो ऐसे हैं जो पुराने 11 बजे वाले समय को भी नहीं मान रहे हैं उनका जब मन होता है ऑफिस खोलते हैं और जब मन होता है चले जाते हैं जिन्हें देखने वाला अब नगर परिषद महेश्वर में कोई नहीं है। नगर परिषद अध्यक्ष अलका गजराज यादव खुद कार्यालय नहीं आती सीएमओ मनोज शर्मा खुद महेश्वर मे निवास नहीं करते हुए प्रतिदिन धार से आते जाते हैं जो खुद समय पर नहीं पहुंचते ऐसे में कर्मचारियों का देर से आना लाजमी है। वर्तमान में देखा जाए तो नगर परिषद महेश्वर का भगवान ही मालिक है।

लाइव कैलेंडर

June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
error: Content is protected !!