Dabang Kesari

Latest Online Breaking News

संगठन पर्व के तहत भाजपा सदस्यता अभियान 2024 की नगर मंडल कार्यशाला 27 अगस्त को आयोजित की जाएगी

रिपोर्ट उमेश चौहान

मुलताई; स्वर्गीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय के महान संदेश ‘आज का विरोधी कल हमारा मतदाता बने, कल का मतदाता परसों हमारा सदस्य और परसों का सदस्य हमारा सक्रिय कार्यकर्ता बने’ से प्रेरणा लेकर से भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश में संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2024 के तहत राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला, मंडल और बूथ स्तर पर कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय स्तर पर 17 अगस्त को कार्यशाला संपन्न हुई। प्रदेश स्तर पर कार्यशाला 21 अगस्त को संपन्न हुई। कल 24 अगस्त को भाजपा कार्यालय बैतूल पर जिला कार्यशाला संपन्न हुई। यहां कार्यशाला भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री हीतानंद शर्मा, भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य शैलेंद्र शर्मा द्वारा ली गई। यहां जिला कार्यशाला भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल, मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख, भैसदेही विधायक महेंद्र सिंह चौहान, घोड़ा डोंगरी विधायक गंगाबाई उइके, पूर्व सांसद और जनप्रतिनिधियों, भाजपा जिला महामंत्री कमलेश सिंह, सुधाकर पवार सहित सभी 29 मंडल अध्यक्षों, जिला पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में संपन्न हुई।इसी कड़ी में मंडल और बूथ स्तर पर भाजपा सदस्यता अभियान 2024 कार्यशाला का आयोजन किया जाना है। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गणेश साहू ने बताया कि नगर मंडल मुलताई की सदस्यता अभियान 2024 मंडल स्तर कार्यशाला 27 अगस्त को भाजपा कार्यालय मुलताई पर आयोजित की जाएगी। वही नगर के सभी बूथ पर 31 अगस्त को बूथ स्तर कार्यशाला आयोजित की जानी हैं। भाजपा जिला संगठन द्वारा सदस्यता अभियान की सभी मंडल टोली का गठन हो चुका है। भाजपा नगर मंडल मुलताई टोली में सदस्यता अभियान का प्रभारी भाजपा नगर मंडल व्यवसायिक प्रकोष्ठ के संयोजक संजय सोनी को नियुक्त किया गया हैं, वही दो सह प्रभारी जिनमें भाजपा नगर मंडल मीडिया प्रभारी राघवेंद्र रघुवंशी और भाजपा महिला मोर्चा नगर मंडल मीडिया प्रभारी सोनम पहाड़े को नियुक्त किया गया है। इस भाजपा सदस्यता अभियान 2024 की शुरुआत 1 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सदस्यता लेकर की जाएगी। इस दौरान देश भर से करोड़ों लोग एक साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। इस सदस्यता अभियान के तहत भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी घर-घर जाकर नगर और क्षेत्रवासियों को भाजपा की सदस्यता दिलाएंगे ।राघवेंद्र रघुवंशी

भाजपा नगर मंडल मीडिया प्रभारी मुलताई।

लाइव कैलेंडर

June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
error: Content is protected !!