Dabang Kesari

Latest Online Breaking News

संगठन पर्व के तहत भाजपा प्रभात पट्टन मंडल की कार्यशाला हुई संपन्न

रिपोर्ट उमेश चौहान

प्रभात पट्टन; संगठन पर्व के तहत भाजपा प्रभात पट्टन मंडल की सदस्यता अभियान 2024 की कार्यशाला की बैठक मंडल के ग्राम नरखेड़ के सामुदायिक भवन में आयोजित संपन्न हुई। सदस्यता अभियान कार्यशाला की यहां बैठक मुलताई नगर पालिका अध्यक्ष और अभियान की जिला टोली सदस्य वर्षा गढ़ेकर द्वारा ली गई। इस कार्यशाला बैठक में मुलताई विधानसभा के विधायक चंद्रशेखर देशमुख, मंडल अध्यक्ष राजेश सोनारे, मंडल महामंत्री अमर एवं मलखान सिंह ठाकुर, अभियान संयोजक निलेश खाड़े, सहसंयोजक शीतल राठौर, शशि साहू, सरपंच रामदास धुर्वे, पूर्व सरपंच माणिक राव खाड़े, वामन राव देशमुख, मनोज देशमुख, गणेश काले, जनपद सदस्य भोला नागले और साथ ही मंडल के शक्ति केंद्र के संयोजक, सहसंयोजक, मंडल पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थित रही।

बैठक को संबोधित करते हुए नपा अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर एवं विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने कार्यकर्ताओं से कहां कि भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान में हमें प्रदेश एवं जिले द्वारा जो लक्ष्य दिया है उसे हर हाल में पूरा करना हैं। सभी कार्यकर्ताओं को अभियान के दौरान मंडल के सभी शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर जाकर लोगो को अधिक से अधिक संख्या में जोड़कर भाजपा की सदस्यता दिलानी हैं। बैठक के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। इस कार्यशाला बैठक का संचालन मंडल अध्यक्ष राजेश सोनारे ने किया, वही मंडल महामंत्री मलखान सिंह ठाकुर और अभियान सहसयोंजक शीतल राठौर द्वारा इस कार्यशाला बैठक के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। राघवेंद्र रघुवंशी

भाजपा मीडिया प्रभारी मुलताईl

लाइव कैलेंडर

June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
error: Content is protected !!