Dabang Kesari

Latest Online Breaking News

पुलिस लाइन देवास में राष्ट्रीय खेल सप्ताह पर खेल गतिविधियाँ आयोजित

रिपोर्टिंग बालकृष्ण बडेरा

जिले में मेजर ध्यानचंद जी की जन्म जयंती के अवसर पर 31 अगस्‍त तक आयोजित की जा रही है खेल गतिविधियां

देवास, 28 अगस्त 2024/ देवास जिले में हॉकी के महान जादूगर पद्मश्री मेजर ध्यानचंद की जन्म जयंती के अवसर पर 31 अगस्त तक जिला और विकासखंड मुख्यालय पर खेल गतिविधियां आयोजित की जा रही है। जिला खेल एवं युवा कल्‍याण अधिकारी देवास ने बताया कि खेल सप्ताह अन्तर्गत जिला पुलिस लाइन में महिलाओं तथा बच्चों ने खेल गतिविधियों का भरपूर लुत्फ उठाया। आयोजित फन गेम्स में चेयर रेस, डॉज बॉल, जल संचय दौड़ फुटबॉल, मटकी फोड़ आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। विजेताओं को पुरस्कार वितरित किये गये। एस्ट्रॉलॉजर मीना राव ने महिलाओं को सायबर क्राइम, आत्मरक्षा व जीवन प्रबंधन के गुर सिखाए वहीं बालिकाओं को ‘‘गुड टच-बैड टच‘‘ के बार में जानकारी दी चेयर रेस में प्रथम अनिता गुजराती, द्वितीय नेहा त्रिपाठी, तृतीय नम्रता सिंह रही। अंडर-09 वर्ग में प्रथम वेदिका चावड़ा, द्वितीय अंकिता तंवर, तृ‍तीय अश्‍लेषा डाबी रही। बालक (अंडर-12) वर्ग में प्रथम माहिर डाबी, द्वितीय ध्रूव वर्मा, तृतीय अद्वितीय पाण्डेय। वाटर सेविंग फन गेम्स में अहिल्या बाई समूह प्रथम, रानी दुर्गावती समूह द्वितीय तथा रानी लक्ष्मीबाई समूह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

लाइव कैलेंडर

June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
error: Content is protected !!