Dabang Kesari

Latest Online Breaking News

कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में मुख्यमंत्री और गृहमंत्री का पुतला फूंका

रिपोर्ट -प्रशांत जोशी

कांकेर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री और गृहमंत्री का पुतला फूंक विरोध प्रदर्शन किया गया। जिला कांग्रेस महामंत्री सुनील गोस्वामी ने बताया कि भिलाई, जिला-दुर्ग में पुलिस प्रशासन के द्वारा कांग्रेस के स्थानीय पदाधिकारी/कार्यकर्ताओं पर किये गये दमनात्मक कार्यवाही/लाठीचार्ज तथा 150 से अधिक कार्यकर्ताओं पर अपराधिक प्रकरण दर्ज किये जाने के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आज दिनांक 29 अगस्त दिन-गुरुवार को शाम 04.00 बजे पुराना बस स्टैंड-कांकेर में प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा गृहमंत्री का पुतला दहन कर भिलाई के घटना का विरोध किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में तानाशाही और गुंडाराज हावी हो गया है यही कारण है कि 24 अगस्त को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफ़िले को बजंरग दल से जुड़े उग्र युवाओं की टोली ने सिरसा गेट भिलाई के चौराहे पर रोक कर पूर्व मुख्यमंत्री श्री बघेल से अभद्र व्यवहार तथा उनके सुरक्षा कर्मियों के साथ झूमा-झटकी किया जो पूर्व मुख्यमंत्री के सुरक्षा में बड़ी चूक थी। भिलाई के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस घटना से आहत होकर 27 अगस्त को घटना के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विधिवत धरना प्रदर्शन की सूचना प्रशासन को देकर अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे थे तभी एकाएक भिलाई जिला दुर्ग पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं परबिना किसी सक्षम अधिकारी के विधिसम्मत आदेश के बेतहाशा लाठीचार्ज किया जिससे कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को शारिरिक चोटें आई और पुलिस द्वारा अपनी गलतियों को छुपाने के लिए लगभग 150 से अधिक बेकसूर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर अपराधिक प्रकरण दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की जा रही है, जिसका कांग्रेस विरोध करते हुए, दोषी पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों पर विधिवत कार्यवाही के साथ निर्दोष कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरुद्ध दर्ज मामले को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शन में मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री नरेश ठाकुर, हेमन्त ध्रुव, याशीन करानी, सुनील गोस्वामी, मकबूल खान, मनोज जैन, सतीश दीपक, के डी मिश्रा, विजय यादव, मतीन खान, रोशन आरा, दीपक शोरी सुमित राय, अमन गायकवाड़,किशन यादव,सोमेश सोनी, सुरेश नाग,राजू दुबे, मुकेश तिवारी, अजय रेणु,कमलेश पदमाकर, इशहाक अहमद खान, अजय भासवानी, शेष गजबिये, सत्यार्थ करायत, राजेश ठाकुर, उदय बंटी शर्मा, गफ्फार मेमन,पवन कांगे, तौहीद खान, कौमुद व्यास, लतीफ मेमन, निरंजन लाटिया सूरज सोनकर, जुनाऊ राम गावड़े सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही ।

लाइव कैलेंडर

June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
error: Content is protected !!