Dabang Kesari

Latest Online Breaking News

जिले में 2 से 8 अक्टूबर तक चलाया जाएगा नशामुक्ति अभियान


नशामुक्ति_अभियान के लिए जिला स्तरीय समिति गठित

नर्मदा पुरम। जिले में 2 से 8 अक्टूबर तक नशामुक्ति अभियान चलाया जाएगा। नशामुक्ति अभियान के लिए कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है। समिति में पुलिस अधीक्षक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, वन मंडलाधिकारी, मुख्य नगरपालिका अधिकारी, महिला एवं बाल विकास अधिकारी, सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जेल अधीक्षक, जिला योजना अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, नोडल अधिकारी उच्च शिक्षा विभाग, जिला परियोजना अधिकारी जिला शिक्षा केन्द्र, परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण, जिला आबकारी अधिकारी, उप संचालक सामाजिक न्याय, जिला जनसंपर्क अधिकारी, जिला समन्वयक जन अभियान परिषद एवं नेहरू युवा केन्द्र समिति के सदस्य रहेंगे। समिति द्वारा आहुत बैठक में क्षेत्रीय सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष आदि जनप्रतिनिधिगण विषेष रूप से आमंत्रित रहेंगे। उक्त समिति नशामुक्ति अभियान के दौरान जिले में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करना सुनिश्चित करेगी।
मद्य निषेध सप्ताह के दौरान विभिन्न शासकीय/अशासकीय संस्थाओं द्वारा विभिन्न नशा मुक्ति के लिए कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इन आयोजित गतिविधियों का मुख्य उद्देश्य नशे के विरूद्ध समाज में जनजागृति, जनचेतना अवेयरनेस का निर्माण कार्य किया जाएगा। जिनमें प्रमुख रूप से जिला, अनुभाग, ग्रामो, नगरीय निकायों में नशामुक्ति के लिए शपथ ग्रहण कार्यक्रम किये जायेंगे। इन गतिविधियों में सामाजिक संगठनो, स्वयंसेवी एवं अशासकीय संस्थाओं, मीडिया प्रतिनिधियों, सेलेब्रिटीज तथा धर्मगुरूओं द्वारा प्रस्तावित नवाचार को भी जोड़ा जाएगा। मद्य निषेध सप्ताह में मध्यप्रदेश शासन के समस्त विभाग, सामाजिक संगठन, स्वयंसेवी एवं अशासकीय संस्थाएं, समस्त धर्मगुरू, समस्त जनप्रतिनिधियों, समस्त स्वसहायता समूह, ग्राम वन समितियां, पत्रकारगण, जनअभियान परिषद, नेहरू युवा केन्द्र, नगर सुरक्षा समितिया आदि सक्रिय सहभागिता निभायेंगे। मद्य निषेध सप्ताह के दौरान नशीली दवाओं तथा शराब के अवैध व्यापार पर पुलिस तथा आबकारी विभाग द्वारा संयुक्त रूप से प्रभावी कार्यवाही की जावेगी।

रिपोर्टर दयाराम पाल

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
error: Content is protected !!