Dabang Kesari

Latest Online Breaking News

ईद मिलादुन्नबी हजरत मोहम्मद साहब की यौमे विलादत बड़ी खुशी के साथ मनाया।

 

ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल देखने को मिली

 

खरगोन। ईद मिलादुन्नबी पर पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब की यौमे विलादत की खुशी में गुरुवार को शहर में मुस्लिम समाजजनों के बीच उत्सवी माहौल रहा। एहले सुन्नत वल जमात की ओर से आकर्षक जुलूस निकाला गया। पुरानी सब्जी मंडी में सुबह समाजजन इकट्ठा हुए। सरकार की आमद मरहबा का नारा बुलंद करते हुए यह जुलूस शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए तिलक पथ पहुंचा। झंडा चौक पर हमारे हिंदू भाईयो ने जुलूस पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और बधाईयां दी । तकरीर और दुआ के साथ जुलूस समाप्त हो गया। तकरीर में पैगंबर साहब के जीवन के बारे में बताते हुए कहा कि 570 ईसवी में पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब का मक्का में जन्म हुआ था। पैगंबर साहब की जयंती इस्लामी कैलेंडर हिजरी के अनुसार 12 रबी.उल.अव्वल को आती है। उनके द्वारा बताए गए रास्तों पर चलने की बात कही गई। जुलूस के दौरान बच्चों को मिठाई, चॉकलेट, फल आदि बांटी गई। यहां मुस्लिम भाइयों ने एक दूसरे को बधाई देकर देश में अमन. चैन की दुआएं की।

रिपोर्ट शाहिद खान

लाइव कैलेंडर

July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  

You may have missed

error: Content is protected !!