Dabang Kesari

Latest Online Breaking News

कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा के संदर्भ में ब्लॉक पठारी में बैठक आयोजित

 

पठारी-बुधवार को ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक संपन्न हुई जिसमें 30 सितंबर को पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव के नेतृत्व में जन आक्रोश यात्रा करवाई पहुंच रही है जिसको लेकर बैठकों का दौर जारी है। इसी क्रम में पठारी ब्लॉक में कांग्रेस की बैठक रखी गई जिसमें उपस्थित अतिथियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये और यात्रा को सफल बनाने हेतु कार्यकर्ताओं से चर्चा की ।
कुरवाई पठारी यात्रा के प्रभारी कृष्ण पाल सिंह यादव की अध्यक्षता में पठारी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।

जन आक्रोश यात्रा को लेकर बैठक में शामिल हुई पूर्व विधायक पानबाई पंथी ,कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी सुभाष बोहत , कांग्रेस अनुसूचित जाति आयोग के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार, यात्रा के प्रभारी कृष्ण पाल यादव जिन्होंने अपने वक्तव्य में सभी कार्यकर्ताओं से 30 सितंबर को जन आक्रोश यात्रा एवं कुरवाई में होने वाली आमसभा में कार्यकर्ताओं से पहुंचने की अपील की।
इस मौके कांग्रेस अध्यक्ष पृथ्वी सिंह चौहान ,जिला उपाध्यक्ष राजेश राजपूत रामगढ़ ,संगठन मंत्री कल्लू राईन ,सेवादल के ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह ठाकुर गढ़ी, बृजेंद्र सिंह ठाकुर गढ़ी , ब्लॉक मीडिया प्रभारी सद्दाम कुरेशी ,वीरेंद्र सिंह ठाकुर, मंडल अध्यक्ष बद्री यादव , सेक्टर अध्यक्ष यूनुस कुरैशी, भूपेंद्र सिंह ,देवेंद्र जैन ,अर्पित सिंघई ,महिला कांग्रेस से आरती चौधरी ,महमूदा बानो, नाज़नीन राईन,
मुकेश रिछारिया, अल्पसंख्यक ब्लॉक अध्यक्ष समीर पठान, भूपेंद्र चौरसिया ,शमीम मंसूरी, सौदान अहिरवार, लालू यादव, हरिनारायण ,नवी मोहम्मद, उमर कुरेशी सहित कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे

 

रिपोर्टर वीरेंद्र विश्वकर्मा

लाइव कैलेंडर

July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  

You may have missed

error: Content is protected !!