Dabang Kesari

Latest Online Breaking News

जंगल में चरवाहों ने देख दी पुलिस को सूचना, जंगल में युवक का सब फांसी पर लटका मिला…

 

उसके गायब होने पर परिजनों ने पहले आसपास तलाशा न मिलने पर पुलिस को दी गुमशुदगी की सूचना -*

छिंदवाड़ा (मध्य प्रदेश) – सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार परासिया के रावनवाड़ा शिवपुरी थाना क्षेत्र के पेंच ईस्ट के जंगल में एक युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका पाया गया। युवक एक दिन पहले से घर से गायब था दूसरे दिन दोपहर पुलिस को इसकी गुमसुदगी की सूचना दी गई। इसके बाद उसका शव दोपहर जंगल में फांसी के फंदे पर लटका पाया गया 32 साल के युवक विवेक पिता छोटेलाल वर्मा का शव पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। जंगल में चरवाहों ने इसे फांसी के फंदे पर झूलता देख पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी मुकेश डोंगरे के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर जंगल पहुंचा, फिर शव को फंदे से उतार कर कर पंचनामा बनाया। बताया जाता है कि मृतक पेशे से वाहन चालक था। उसके गायब होने पर परिजनों ने पहले आसपास तलाश की, न मिलने पर दोपहर में पुलिस को उसके गुमशुदगी लिखवाई। चरवाहों ने शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर शव को मर्चुरी में भेज दिया। असल में मामला क्या है यह पुलिस की जांच के बाद ही इस मामले का खुलासा हो पाएगा।

रिपोर्ट – सुरजीत सिंह ठाकुर

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

February 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
2425262728  
error: Content is protected !!