Dabang Kesari

Latest Online Breaking News

वार्ड ब्वॉय की सीधी भर्ती हेतु अभ्यर्थियों की अंतिम चयन सूची जारी

 

 

उत्तर बस्तर कांकेर 29 सितम्बर 2023/षासकीय चिकित्सा महाविद्यालय कांकेर की चयन समिति द्वारा दावा आपत्ति निराकरण उपरांत वार्ड ब्वाय पद हेतु अंतिम चयन परिणाम मेरिट सूची, चयन सूची, प्रतीक्षा सूची एवं नियुक्ति आदेश जारी की गई है। कांकेर जिले की वेबसाईट www.kanker.gov.in से अंतिम चयन परिणाम मेरिट सूची, चयन सूची तथा प्रतीक्षा सूची का अवलोकन किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को नियुक्ति आदेश पंजीकृत डाक के माध्यम से प्रेषित किया जा रहा है। नियुक्ति आदेश पंजीकृत डाक के माध्यम से प्राप्त न होने की दशा में अंतिम चयन परिणाम के साथ आदेश प्रसारण की तिथि से 15 दिवस के भीतर संयुक्त संचालक सह अस्पताल अधीक्षक, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय कांकेर के समक्ष अपनी उपस्थिति दे सकते हैं, समय-सीमा उपरांत उपस्थिति मान्य नहीं की जाएगी

रिपोर्टर पंकज सिंह

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

March 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!