Dabang Kesari

Latest Online Breaking News

नगर पालिका चुनाव में अपना लोहा मनवाने वाले रामजी व्यास को मिल सकता है शिवपुरी विधानसभा का मौका

 

*सर्वे और सामाजिक रूप से भी स्थित मजबूत

*मुस्लिम समाज का भाजपा की ओर ध्रुवीकरण करने की ताकत व्यास में गुना।इस बार मध्यप्रदेश का विधानसभा चुनाव नया इतिहास रचने जा रहा है।महाभारत की तर्ज पर इस चुनाव का गवाह केवल समय चक्र ही बनेगा। इस चुनाव के जो भी साक्षी होंगे वे राजनीति के उत्थान और पतन की भूमिका के गवाह होंगे।भारत के हृदय स्थल मध्यप्रदेश को भाजपा किसी भी कीमत पर अपने हाथ से नही जाने देना चाहती।कांग्रेस भी पूर्व में अपने गड़ रहे इस प्रदेश को हथियाने को है।भाजपा उम्मीदवारों के चयन सीधे राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा,प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी,अमित शाह,राजनाथ सिंह जैसे शीर्ष नेतृत्व के निर्णय पर हो रहा है। जिसके चलते कई सांसद और केंद्रीय मंत्रियों को तक विधानसभा चुनाव में उतारा जा रहा है और कोई इसका विरोध भी नही कर पा रहा है।थोड़ी भी अंतर्कलह और डेंजर जोन वाली विधान सभा सीटों पर सीधे राजनीतिक बल्लम चहरे घोषित कर सभी नकरात्मक गतिविधियों पर अंकुश लगाने की पहल की जा रही है

कोलारस और शिवपुरी विधानसभा में विशेष रणनीति तैयार करेगी भाजपा

कोलारस में अंतर्कलह सबसे अधिक है और शिवपुरी डेंजर जोन में है ये दोनो विधानसभा सीटें भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए साख का सवाल है। ये दोनो सीटे ही महल और किले के बर्चस्व को स्थापित करने में अहम भूमिका निभायेगी।कोलारस में मूल भाजपाई और सिंधिया समर्थकों के बीच उम्मीदवारी को लेकर भारी द्वंद मचा है जिसके चलते कई बड़े नेताओं ने भाजपा को छोड़ भी दिया है जो कांग्रेस के लिए मजबूत करने वाला बिंदु रहा ।। इन सब राजनीतिक कलह को विराम देने के लिए हो सकता है भाजपा केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को कोलारस विधान सभा से विधायक पद का उम्मीदवार घोषित कर दे।
इसी तरह शिवपुरी की दुर्दशा को लेकर जन आक्रोश चरम पर पहुंचता जा रहा है वर्तमान विधायक यशोधरा राजे का शिवपुरी में निवास न करना और क्षेत्र में काम समय देना और उनके अस्वस्थ होने के कारण शिवपुरी विधान सभा डेंजर जोन में है । इस विधान सभा में जो मुस्लिम बोट पर खासी पकड़ रखता है और जो उनका ध्रुवीकरण भाजपा में करा सकता है ऐसे चहरे की भाजपा को तलाश है। इन सब राजनीतिक मापदंडों पर हालही में नगर पालिका चुनाव में लोहा मनवाने वाले रामजी व्यास काफी हद तक सफल हो सकते है। रामजी व्यास का सामाजिक स्तर पर बड़ा जनाधार है सभी समाज में उनकी गहरी पकड़ है। गरीबों की लड़ाई लड़ने में वे कभी पीछे नहीं हटे। शीर्ष नेतृत्व के कई नेता नरेंद्र सिंह तोमर,विष्णु दत्त शर्मा, ज्योतिरादित्य सिंधिया ,केपी यादव,गोलू शुक्ला सहित सभी से उनका खासा जुड़ाव है। वर्तमान में उनकी पत्नि नगर पालिका उपाध्यक्ष है वे खुद सांसद प्रतिनिधि है उनके बेटा राघवेंद्र व्यास गोलू पिछले दस वर्षो से संघठन में काम कर रहे है ।
इस तरह कोलारस और शिवपुरी विधानसभा सीटों पर रामजी व्यास का खासा प्रभाव है। सर्व ब्राह्मण समाज के प्रदेश संयोजक होने के नाते पूरे प्रदेश के समाज के बोटों को भी उनके उम्मीदवार तय होने से दिशा मिल सकेगी।

रिपोर्ट दिनेश यादव

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
error: Content is protected !!