Dabang Kesari

Latest Online Breaking News

काम को मिलता है इनाम सादगी से सब करते चलें अपना काम यही है भाजपा की पहचान: दिलीप पांडे

रिपोर्ट:-रविराज सिंह

तीनों राज्यों मे प्रचंड जीत के बाद करीब 9 दिनों में तीन बिल्कुल नये चेहरे मुख्यमंत्री के रूप में चुने गए। हलाकि तीनो को संगठन कार्यो का बढ़िया अनुभव है तीनो भाजपा संगठन में दायित्ववान रहे है किन्तु मीडिया या राजनैतिक पंडितों को ऐसा लग नही रहा था कि प्रदेश का नेतृत्व नए हाथों में होगा। हलाकि यही भाजपा है जो कार्यकर्ताओ की पार्टी है जहाँ जातिवाद परिवारवाद वंशवाद तुष्टिकरण की कोई जगह नही। भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे ने कहा कि यह भाजपा है साहब जहां कार्यकर्ताओ की एक ही जाति है इमानदारी एक ही वंश है भारतीयता सनातनी, एक ही उद्घोष है भारत माता की जय एक हि मिशन है जन कल्याण राष्ट्र कल्याण अंत्योदय कल्याण एक ही उद्देश्य है सबका साथ सबका विकाश एक ही ध्येय है माँ भारती को परम वैभव पर पहुचाना विश्वगुरु पद पर आसीन करनाl एक मात्र भाजपा ही है जो कार्यकर्ताओ के परिश्रम उनकी मेहनत उनके समर्पण को देखकर उन्हें आगे बढ़ाती है। भाजपा ही है जहां आपको अपने कार्य आगे बढ़ाते है पैसा नही। एक मात्र भाजपा ही है जहां गरीब परिवार में जन्मा बेटा अपनी योग्यता के दम पर प्रधानमंत्री बन जाता है। एक मात्र भाजपा है जहां एक साधारण किसान का बेटा मुख्यमंत्री बन जाता है। एक मात्र भाजपा ही है जहां आपकी उन्नति,आपकी मेहनत आपकी ईमानदारी समर्पण तय करते हैl तीन राज्य के मुख्यमंत्री जिस तरह से चुने गए इसके कुछ बिल्कुल साफ संदेश है। भाजपा नेतृत्व अब एक नई पीढी तैयार कर रहा है। इसके लिए काफी मुश्किल निर्णयों से गुजरना पड़ा होगा। शिवराज सिंह जी और वसुंधराराजे जी एवं रमन सिंह जी जैसे पुराने कद्दावर नेताओ को नई जिम्मेदारी मिलेगी नये चेहरों को अवसर देना एक अत्यंत हिम्मत भरा और सख्त निर्णय है।भारतीय जनता पार्टी सिद्धांतों और आदर्शों पर आधारित राजनीतिक दल है। यह किसी परिवार, की पार्टी नहीं है। भाजपा समाज को जोड़ने वाला सूत्र है,भारत के सांस्कृतिक मूल्य, हमारी निष्ठाएं और भारत के परम वैभव को प्राप्त करने का संकल्प; और साथ ही यह आत्मविश्वास है कि अपने पुरुषार्थ से हम इन्हें प्राप्त करेंगे।आज भाजपा विशाल बट वृक्ष का रूप ले चुकी है जिसके पीछे हमारे पूर्बज कार्यकर्ताओ की कठिन साधना निहित हैl हर परिस्थितियों से जूझते हुए राष्ट्र हितार्थ मनोभाव से युक्त राष्ट्र की एकता अखंडता के लिए जन संघ से भाजपा तक के सफर में कार्यकर्ताओं ने बलिदान दिया जिसके जीवांत प्रमाण विद्यमान हैl 3 लोगो से शुरू होकर विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक एवं सिद्धांतवादी पार्टी है।भाजपा कार्यकर्ता आधारित वैचारिक दल है। कार्यकर्ताओ की कठिन साधना तप मेहनत समर्पण कर्तब्यपरायणता के बल पर आज हम विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है जो हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए गर्व का विषय है।भाजपा की विचारधारा को एक पंक्ति में कहना हो तो वह है ‘भारत माता की जय’। भारत का अर्थ एक विशाल राष्ट्र से है’। जो हिमालय से कन्याकुमारी तक फैला है और जिसे प्रकृति ने एक अखंड भूभाग के रूप में हमें दिया है। यह हमारी माता है और हम सभी भारतवासी उसकी संतान हैं। एक मां की संतान होने के नाते सभी भारतवासी सहोदर यानि भाई-बहन हैं। भारत माता कहने से एक भूमि और एक जन के साथ हमारी एक संस्कृति का भी ध्यान बना रहता है। माता की जय में हमारा संकल्प घोषित होता है और परम वैभव में है मां की सभी संतानों का सुख और अपनी संस्कृति के आधार शांति व समरसता की स्थापना। यही है ‘भारत माता की जय’।निश्चित ही आज समूचा राष्ट्र माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सिद्धांत विचार और दूरदर्शी कार्य योजना को आत्मसात कर रहा हैl दृढ़ इच्छा शक्ति और संकल्प के धनी प्रधानमंत्री ने जहां एक ओर भारत की ख्याति संपूर्ण विश्व में बढाई वही आम भारतवासी के दिलों में भी अपनी जगह बनाईl भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे ने कहा कि निश्चित ही माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा यह भारत शीघ्र ही विश्व गुरु बनेगा l

लाइव कैलेंडर

July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
error: Content is protected !!