झारखंड प्रवासी महासम्मेलन का आयोजन 24 दिसंबर 2023 को मुंबई में मनाएंगे

रिपोर्ट प्रभु कुमार राणा
झारखंड। राणा विश्वकर्मा सेवा समिति के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर अगामी 24 दिसंबर 2023 को मुंबई के अंधेरी में समस्त झारखंड प्रवासी महासम्मेलन का आयोजन किया है। जिसके तहत मुंबई में झारखंड के निवास कर रहे सभी संस्थाओं तथा समाज सेवको को सम्मानित किया जाएगा। ज्ञात हो की मुंबई में झारखंड प्रदेश के लाखों की संख्या में अपनी रोजी रोटी कमाने के साथ साथ गरीब, असहाय और मजबूर लोगों को समय असमय पर तन मन धन से सहयोग करते हैं। उपरोक्त कार्य में राणा विश्वकर्मा सेवा समिति एक ऐसी संस्था है जो की लोगों को आपातकालीन परिस्थिति में कई प्रारूप में मदद किया करती है। बीमारी से ग्रस्त मरीजों को भी हर संभव मदद के लिए हाथ बढ़ाते हैं। संस्था के अध्यक्ष माननीय श्री रामजीवन राणा जी ने बहुत ही उचित और शानदार तरीके से इस आयोजन का प्रारूप तैयार किए हैं। संस्था के सचिव और उपाध्यक्ष माननीय श्री कामदेव राणा जी एवं संजय मथुरा शर्मा जी एवं मुख्य सलाहकार श्री महेंद्र युगल राणा,रामस्वरूप राणा एवम पालघर जिला कमेटी ने उपरोक्त आयोजन को लेकर काफी उत्साहित हैं। और ये दोनो मुंबई के सभी सामाजिक संस्था को एक छत के नीचे लाकर सम्मानित करने का जोमुहिम चलाया है वो कबीले तारीफ है।
मुंबई के झारखंड वासियों के लिए यह पहला मौका है जो सभी संस्थाओं को सम्मानित एक विश्वसनीय संस्था राणा विश्वकर्मा सेवा समिति द्वारा किया जायेगा।