जावरा में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर आतिशबाजी कर मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी

रिपोर्ट मोहम्मद शरीफ कुरैश
मध्य प्रदेश में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद बुधवार को मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह के बाद शहर के घंटाघर चौराहे पर भाजपा पदाधिकारीयो एवं कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया, कार्यकर्ताओं ने शहर के मुख्य घंटाघर चौराहा पर जमकर आतीशबाजी करते हुए भारत माता की जयकारो के साथ प्रदेश में लगातार पांचवीं बार भाजपा की सरकार बनने एवं जावरा से लगातार चौथी बार डॉ राजेंद्र पांडेय के विधायक बनने पर जश्न मनाया। साथ ही नए मंत्रिमंडल में चार बार के विधायक बने डॉक्टर पांडेय को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की मांग करते हुए कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा करवाया।
घंटाघर चौराहे पर आतिशबाजी के दौरान विधानसभा प्रभारी महेश सोनी मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनम पटवा विधायक प्रतिनिधि अजय सिंह भाटी पूर्व मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर महावर, पूर्व नपा चेयरमेन घनश्याम सोलंकी मंडी व्यापारी संघ अध्यक्ष अजीत चत्तर, नपा पार्षद रजत सोनी, कालू कदम, सोनू यादव, अनिल मोदी, चंद्रप्रकाश सोलंकी, राजेश धाकड़, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष देवेंद्र सिंह जादौन, महिला नेत्री सुमन मेहता, संतोष शर्मा, मंजू पांचाल युवा नेता सुरेश चौरडिया, अनिल धारीवाल, सुरेश पोरवाल, संदीप रांका, सुभाष टुकड़िया, अनिल तातेंड, बाबूलाल सांखला, शिखर धारीवाल, गणेश धाकड, इमरान मेव, पंकज अग्रवाल, मोतीलाल यादव, सत्यनारायण पांचाल, मनीष ऊंठवाल, इरफान मेव, सतीश हेमावत, रितेश देवडा, मुन्ना भाई पेंटर संजय दिया आदि बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं पदाधिकारी मौजूद रहे।