Dabang Kesari

Latest Online Breaking News

नाइजीरियन युवकों की गिरफ्तारी मामले में भीमसेना ने लगाए सुरक्षा में लापरवाही के आरोप नाइजीरिया के युवकों की पुनः गिरफ्तारी की मांग, एसपी को सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट  कौशल कुमार घोड़के

बैतूल। नाइजीरियन युवकों की गिरफ्तारी के मामले में भीमसेना संगठन ने मुलताई पुलिस के खिलाफ देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने के आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने की मांग की है। गौरतलब है कि विगत 5 दिसंबर को मुलताई में संदिग्ध अवस्था में घूम रहे नाइजीरियन युवकों को मुलताई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। एसपी को सौंपे ज्ञापन में भीमसेना का आरोप है कि इन युवकों के पास वर्क आर्डर, वीजा संबंधी कोई भी दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे, ऐसी स्थिति में पुलिस द्वारा नाइजीरियन युवकों को छोड़ दिया गया। भीमसेना संगठन के प्रदेश प्रभारी पंकज अतुलकर का कहना है कि नाइजीरिया में बोको हराम नामक आतंकवादी संगठन संचालित होता है। ऐसे लोग भारत में आकर नुकसान पहुंचाते हैं। पंकज अतुलकर ने आरोप लगाया कि नाइजीरियन व्यक्ति को मीडिया और सुरक्षा एजेंसी से छुपाया गया। उन्होंने नाइजीरिया के इन संदिग्ध युवकों की पुनः गिरफ्तारी करने एवं बिना कार्रवाई किए नाइजीरियन युवकों को छोड़ने वाले अधिकारी कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। अन्यथा भीम सेना संगठन देश की सुरक्षा में आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

लाइव कैलेंडर

July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  

You may have missed

error: Content is protected !!