Dabang Kesari

Latest Online Breaking News

भाजपा महिला मोर्चा मुलताई द्वारा प्रदेश के नए मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव को नई जिम्मेदारी के लिए दी बधाई और शुभकामनाएं

रिपोर्ट उमेश चौहान

मुलताई; भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा मुलताई द्वारा प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के तौर नई जिम्मेदारी के लिए डॉक्टर मोहन यादव और उपमुख्यमंत्री की नई जिम्मेदारी जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला को दी जाने पर समस्त भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्त्ताओं द्वारा बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही मुलताई विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक चंद्रशेखर देशमुख को भी विजय पर बधाई दी। महिला मोर्चा मुलताई विधानसभा प्रभारी वर्षा गढ़ेकर और महिला मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष सुधा परमार ने बताया कि वर्तमान प्रदेश के विधानसभा चुनाव में महिलाओं की भूमिका सबसे अहम रही हैं। महिलाओं ने बढ़चढ़ कर जहा मतदान किया वही भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण और कल्याण के लिए संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे लाड़ली बहना योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, उज्ज्वला योजना आदि से प्रभावित होकर भाजपा के पक्ष में भरपुर मतदान भी किया। वर्षा गढ़ेकर और सुधा परमार सहित सभी महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा सभी मुलताई विधानसभा की जनता का और विशेष रूप से अपनी बहनों, माताओं और बेटियों का आभार व्यक्त किया हैं।महिला मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष सुधा परमार और महिला मोर्चा नगर मंडल मीडिया प्रभारी सोनम पहाड़े ने बताया कि महिला मोर्चा की तरफ से नए मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और मुलताई नवनिर्वाचित विधायक को बधाई और जनता का आभार भाजपा महिला मोर्चा नगर मण्डल मुलताई कार्यकारिणी जिसमें महिला मोर्चा विधानसभा प्रभारी वर्षा गढ़ेकर,महिला मोर्चा नगर मण्डल अध्यक्ष सुधा परमार,सविता परिहार,शेफाली पालीवाल,विणा पंजाबी,कंचन पठाड़े,प्रीति जैन, सुमन डांगे सुनीता नागले,शिल्पा शर्मा,कुसुम पवार,सोनम पहाड़े,गौरी सूर्यवंशी, संगीता साहू,कविता चौहान,दीपिका सोनी,दीपिका उघड़े,राजेश्वरी पवार,कीर्ति ठाकुर,पार्वती विश्वकर्मा,अंजू विश्वकर्मा,ललिता साहू,कोशल्या देशमुख,संगीता खातरकर,जया जैन,ऊषा पोनीकर,ज्योति साहू, रोशनी राजपूत सहित समस्त महिला मोर्चा ने बधाई शुभकामनाएं सहित जनता का आभार जताया।सुधा परमारभाजपा महिला मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष मुलताई।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!