Dabang Kesari

Latest Online Breaking News

विकास से कोसों दूर हुआ भाटापारा….चुनाव परिणाम क्षेत्र के लिए दुर्भाग्यजनक

रिपोर्ट -शत्रुहन प्रसाद साहू

भाटापारा -दबंग केसरी -छत्तीसगढ़ प्रदेश में विशाल बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी ने विजय का परचम लहराया है। चुनाव परिणाम के पूर्व सारे अनुमानों को ध्वस्त करते हुए प्रदेश की जनता ने प्रदेश के सत्ता की कमान भाजपा को सौंप दिया लेकिन भाटापारा विधानसभा का दुर्भाग्य रहा कि क्षेत्र की जनता प्रदेश में भाजपा की सत्ता के साथ तालमेल बैठाने में उचित निर्णय नहीं ले पाई।।दुर्भाग्यपूर्ण परिणाम आने पर भाजपा नेता आशीष जायसवाल ने कहा कि यदि भाटापारा विधानसभा क्षेत्र की जनता से चूक नहीं हुई होती तो निः संदेह भाटापारा क्षेत्र को कैबिनेट मंत्री के रूप मे दमदार नेतृत्व मिलता और आगामी 5 वर्षों में क्षेत्र की तकदीर और तस्वीर बदलती।।रिकॉर्ड स्तर पर हर क्षेत्र में भाटापारा का चहुमुखी विकास हो पाता।।भाटापारा नगर के साथ-साथ समस्त ग्रामीण क्षेत्र में विकास की नयी दिशा मिलती लेकिन एक बार फिर भाटापारा का दुर्भाग्य रहा कि प्रदेश की सत्ता के विपरीत जनमत सामने आया है।। आने वाले 5 वर्षों में क्षेत्र के विकास की गति लगभग रुक जाएगी।।वर्तमान चुनाव परिणाम के बाद भाटापारा क्षेत्र की जनता अपने कद्दावर नेता को विधानसभा पहुंचा नही पायी।।निसंदेह नव नियुक्त मुख्यमंत्री से लेकर प्रदेश के सभी दिग्गज नेताओं से सतत संपर्क का लाभ क्षेत्र की जनता को मिल पाता।।

अकेले लड़ी थी भाटापारा शाखा नहर की लड़ाई

30 जनवरी 1976 को तात्कालिक मुख्यमंत्री श्यामाचरण शुक्ल ने भाटापारा शाखा नहर निर्माण का भूमि पूजन किया था।।भूमि पूजन के बाद नहर निर्माण का कार्य लगभग बंद हो चुका था लेकिन लगभग 25 वर्षों के संघर्ष के बाद dr रमन की सरकार में शिवरतन शर्मा के प्रयास से शाखा नहर के लिए करोड़ों रुपए स्वीकृत हुए और निर्माण कार्य तेजी से प्रारंभ हुआ।।उन प्रयासों का ही परिणाम था कि क्षेत्र के लगभग 60000 एकड़ से अधिक रकबे में आज सिंचाई की सुविधा पहुंच गई है यदि विधानसभा चुनाव 2023 में क्षेत्र की जनता भाजपा पर भरोसा करती तो शेष बचा नहर का काम भी समय रहते पूर्ण हो जाता और क्षेत्र के किसानों को प्रत्यक्ष रूप से बड़ा लाभ मिलता।।

संपूर्ण विकास केवल भाजपा की देन

विगत 40 वर्षों में भाटापारा विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की ओर देखें तो स्पष्ट होता है कि ट्रेजरी से लेकर एसडीएम कार्यालय की स्थापना के साथ व्यवहार न्यायालय,अंडर ब्रिज ओवर ब्रिज, ला कॉलेज, पॉलिटेक्निक कॉलेज, कृषि महाविद्यालय,हाय स्कूल हायर सेकेंडरी स्कूलों का उन्नयन, ग्रामीण क्षेत्र में सड़कों का जाल, नगर में गौरव पथ,बाईपास सड़कों का निर्माण,पानी टंकी से लेकर करोड़ की पाइपलाइन योजना का विस्तार,सैकड़ो की संख्या में विभिन्न सामाजिक भवनो के निर्माण से लेकर भाटापारा नगर भवन,स्टेडियम,कॉलेज भवन जैसे अनगिनत विकास कार्यों की योजना भाजपा शासन काल में ही पूरी हो पाई।। इसके विपरीत विगत 5 वर्षों में भाटापारा क्षेत्र के मुख्य मार्गो मे लगातार अतिक्रमण,अनियंत्रित भ्रष्टाचार,,कागजों तक सीमित विकास कार्य,अफसर शाही,निष्क्रीय नगर पालिका,कांग्रेस नेताओं में क्षेत्र विकास लिए इच्छा शक्ति का अभाव जैसे कई महत्वपूर्ण विषय है जिसके कारण भाटापारा क्षेत्र लगातार पिछड़ता चला गया।।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

March 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!