आदित्य मिश्रा बने एबीवीपी कांकेर के जिला संयोजक

रिपोर्ट सूरज साहू
कांकेर – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का राष्ट्रीय अधिवेशन 7 से 10 दिसंबर 2023 तक दिल्ली में संपन्न हुआ जिसमे देश भर के हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए। अभाविप के इस राष्ट्रीय अधिवेशन में प्रथम दिवस 7 दिसंबर को छत्तीसगढ़ का प्रांत अधिवेशन भी संपन्न हुआ एवं छत्तीसगढ़ प्रांत का नवीन कार्यकारिणी का गठन हुआ जिसमें प्रदेश अध्यक्ष के रूप में प्रा. अमित बघेल एवं प्रदेश मंत्री के रूप में यज्ञदत्त वर्मा निर्वाचित हुए। वहीं कांकेर के कार्यकर्ता आदित्य मिश्रा को कांकेर जिला हेतु जिला संयोजक का दायित्व मिला है एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में कांकेर से भूमि नागवंशी,पखांजूर से अमित पॉल को नया दायित्व दिया गया है। नए कार्यकारिणी घोषणा होने के बाद कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है दायित्ववान कार्यकर्ताओं को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है सभी कार्यकर्ता काफी उत्साहित नज़र आ रहे हैं।