Dabang Kesari

Latest Online Breaking News

शासन के आदेशो का कड़ाई से पालन कराना हमारी प्राथमिकता, नियम का पालन नहीं करने वालो के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की चेतावनी

रिपोर्ट डॉ. आनंद दीक्षित

बुरहानपुर के मुख्य मार्गो पर धार्मिक भावनाओं को आहत करते मटन मछली के ठेलो की भरमार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आदेश के पालन का इंतजार करते सनातनी

बुरहानपुर। मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठते हैं अपने प्रथम केबिनेट मीटिंग में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जिसमे खुले में बिकने वाले मांस मछली को तत्काल प्रतिबंधित किया हैं।

बुरहानपुर में विगत पांच वर्षों में मुख्य मार्गो पर मांस मछली ठेलो पर बेचने का धंधा जोर पर हैं। लोहरमंडी गेट हो या सिंधोपुरा गेट आपको खुले में मुख्य मार्गो पर मांस मछली ठेलो देखने को मिल जायेगे। बुरहानपुर की बड़ी सब्जी मंडी जिसमे लगभग पूरे शहर के नागरिक सुबह सुबह रोजमर्रा की सब्जी लेने आते हैं तो भीकू कलाल के चौराहे से सब्जी मंडी गेट तक एवं मंडी पावर हाउस के सामने मुख्य मार्ग के दोनो ओर मांस मछली की दुकानें देखने को मिलेगी। इतना ही नहीं राह चलते नागरिकों के उपर उनके छीटे उड़ते देखे गए हैं। आज तक बोलने वाला कोई नहीं था। परंतु अब सनातन धर्मावलंबियों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आदेश से उम्मीद की किरण जागी हैं।

ऐसा नहीं हैं की यह पहला आदेश हैं। नगर पालिक निगम एक्ट में मांस मछली की दुकानो को लेकर नियम बने हैं परंतु भाजपा का विधायक नहीं होने से निगम एक्ट में लिखित प्रावधानों अनुरूप कार्यवाही करने में निगम अधिकारी अपने आपको असमर्थ महसूस कर रहे थे, यही कारण हैं आज पूरे शहर में इस तरह अवैध तरीके से मांस मछली की दुकानें की बाढ़ सी आ गई हैं।

शहर में मुख्य धार्मिक स्थल राजघाट शनि मंदिर के आगे जैनाबाद मुख्यमार्ग पर भी इस तरह से मांस मछली की दुकानें सज गई हैं। उक्त स्थल सनातन धर्मावलंबियों की आस्था का केंद्र हैं। शाम होते होते इस क्षेत्र में दारूखोर बैठे दिखाई देते हैं। इसी तरह जय स्तंभ हो या टेंपो स्टेंड मुख्यमार्ग से लगी हुई मटन होटलों पर खुले में मांस बिकता साफ देखा जा सकता हैं। यहां मुख्यमार्ग से निकालना भी दूभर होता हैं।

इस संबंध में निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने बताया की आज सुबह सेक्टर क्रमांक 05 में पाला बाजार स्थित नाले पर स्थित अतिक्रमण जेसीबी मशीन द्वारा हटाकर सफाई संरक्षको द्वारा नाला सफाई कार्य किया गया। साथ ही मार्केट क्षेत्र में स्थित समस्त मांस मछली विक्रेताओ को साफ सफाई हेतु समझाइश दी गई। समझाइश देने उपायुक्त वैभव देशमुख, सेक्टर अधिकारी अजय कन्नाडे एवं अशोक गोडियाले शामिल थे।

मुख्यमंत्री के आदेश को कितनी गंभीरता से लिया जा रहा हैं इसका प्रमाण देखने को तब मिला जब दोपहर होते होते निगमायुक्त संदीप श्रीवास्तव स्वयं पाला बाजार क्षेत्र में मांस मछली दुकानदारों को समझाइश देने पहुंच गए। आयुक्त द्वारा बताया गया कि अभी हमने आज समझाइश दी हैं यदि दुकानदार नियम का पालन नहीं करेगे तो उनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही प्रस्तावित की जायेगी। निगम आयुक्त के बयान से साफ जाहिर हैं की निगम कार्यवाही करने का मन बना चुका हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

February 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
2425262728  
error: Content is protected !!