Dabang Kesari

Latest Online Breaking News

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बदमाश लूटने के लिए रात को कर रहे पथराव, वाहन चालकों में दहशत तीन महीने में बढ़ी वाहनों की संख्या लेकिन पथराव से परेशान हो रहे लोग

रिपोर्ट  मोहम्मद अय्युब

इंदौर- झाबुआ/धामनोद दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर उद्घाटन के तीन महीने में वाहनों की बढ़ती संख्या के साथ ही बदमाश भी सक्रिय हो गए हैं। वाहन चालकों को लूटने के लिए पथराव करने की घटनाएं सामने आने लगी है। इसलिए एक्सप्रेस-वे पर धामनोद (रतलाम) से थांदला (झाबुआ) के बीच वाहन चालकों में दहशत बनी हुई है। खासकर निमथुर व टीमरवानी (झाबुआ) के बीच लूटने के इरादे से आए दिन पहाड़ियों से पथराव हो रहे हैं। शुक्रवार रात को थांदला जा रहे तहसीलदार के वाहन पर भी पथराव किया गया। लोगों का कहना का एक्सप्रेस-वे पर नहीं हो रही गश्त : पथराव से रूबरू हुए लोगों का कहना है कि एक्सप्रेस-वे पर ना तो एनएचएआई की गाड़ी और ना ही पुलिस की गाड़ी गश्त कर रही है। इसके बदमाशों को हौसले बुलंद हो रहे हैं।

गोधरा, मेघनगर के यात्रियों की गाड़ी पर हुआ पथराव

गोधरा (गुजरात) निवासी हिना पति महेंद्र कुमार साकला ने बताया कि शुक्रवार को हम रतलाम में शादी में शामिल होकर वापस एक्सप्रेस-वे से घर जा रहे थे। रात 9.30 बजे रतलाम से 30 किलोमीटर दूर अचानक हमारी गाड़ी पर पत्थर आने लगे। इससे कार का आगे का कांच फूट गया और दरवाजे के यहां से गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। हम वहां से गाड़ी की स्पीड बढ़ाकर निकल गए। यदि पथराव के कारण रुकते तो बड़ा हादसा हो सकता था वहीं पत्थर हमें लगने से भी स्थिति गंभीर हो सकती थी। मैंने हेल्पलाइन पर कई बार कॉल किया लेकिन पूरे समय वह व्यस्त ही मिला। मकराना जिला नागौर (राजस्थान) के शाखिर पिता गुलाम शाबिर ने बताया कि 12 दिसंबर को मैं दोस्तों के साथ रतलाम से मेघनगर जा रहा था। थांदला टोल प्लाजा से कुछ दूर पहले चेहरा ढंके एक युवक ने कार पर पत्थर फेंका। पत्थर कार को लगते ही मैंने स्पीड बढ़ाई और थांदला टोल प्लाजा पर जाकर रूका। क्योंकि उस नकाबपोश के साथ और भी साथी हो सकते थे। टोल प्लाजा पर मैंने लिखित शिकायत की है। टोल प्लाजा पर 4 वाहन और खड़े थे, जिन पर पथराव किया गया था। उसमें एक युवक की आंख पर चोट लगी थी और खून बह रहा था। अगर मैं नहीं झुकता तो पत्थर मेरे मुंह पर लगता : मेघनगर जिला झाबुआ निवासी अंकित परमार ने बताया कि मैं अपने भाई से मिलने रतलाम आया था। 13 दिसंबर को रतलाम से वापस मेघनगर लौट रहा था। शाम 7 बजे रतलाम से 20 किमी दूर एक्सप्रेस-वे पर चलती कार में एक पत्थर लगा और दूसरा खिड़की से सीधा अंदर आया। यदि मैं नहीं झुकता को पत्थर मेरे मुंह पर लगता। थांदला टोल प्लाजा पर मैंने शिकायत की है। लोगों का कहना का एक्सप्रेस-वे पर नहीं हो रही गश्त : पथराव से रूबरू हुए लोगों का कहना है कि एक्सप्रेस-वे पर ना तो एनएचएआई की गाड़ी और ना ही पुलिस की गाड़ी गश्त कर रही है। इसके बदमाशों को हौसले बुलंद हो रहे हैं।

पिछले हफ्ते भी कई वाहनों को पत्थर मार कर किया क्षतिग्रस्त

थांदला भारतमाला परियोजना के आठ लेन मार्ग पर यातायात बढ़ाने के लिए भारतीय राजमार्ग प्राधिकरण लगातार प्रयास कर रहा है। जिसके लिए आठ लेन को चार लेन मार्ग से भी जोड़ने के कवायद की जा रही है, किंतु प्राधिकरण के यातायात बढ़ाने के प्रयास मार्ग पर हो रही वारदात से असफल साबित होते जा रहे हैं। विगत दिनों दीपावली के आसपास मार्ग पर वाहनों के आगे टायर फेंक कर बदमाशों ने लोगों को डराने तथा लूट की वारदातों को अंजाम देने के प्रयास किए थे। वहीं बुधवार रात 7 से 9 बजे के बीच करीब सात वाहनों पर पथराव किया गया। जिससे कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए है। वाहन चालक इमरान, किशु, अनिल परमार ने बताया कि मार्ग पर कुछ बदमाश इकट्ठा होकर पुल के ऊपर से छुपकर वाहनों पर पथराव कर रहे हैं। जिससे न केवल वाहनों को नुकसान पहुंच रहा है, बल्कि लोगो को चोट भी लग रही है। मार्ग पर यातायात बढ़ाने के प्राधिकरण को प्रयासों को भी झटका लग रहा है। मार्ग पर यातायात विधिवत रूप से प्रारंभ कर दिया गया है, किंतु वाहन चालकों की सुरक्षा के नहीं किए कोई इंतजाम। कई वाहन चालकों ने बताया कि मार्ग पर पेट्रोलिंग की भी व्यवस्था नहीं है। जिसकी वजह से मार्ग पर घटनाएं होने का अंदेशा बना रहता है।

हाइवे अथॉरिटी के टोल फ्री नंबर से भी सहायता नहीं

इस संबंध में जब भारतीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों से चर्चा करनी चाही तो उन्होंने मीटिंग में व्यस्त होने का हवाला देकर पल्ला झाड़ लिया। राजमार्ग पर घटनाएं होने से मार्ग से गुजरने वाले वाहनों तथा लोगों को भारी नुकसान हो सकता है। इसके लिए प्रशासन को ठोस कदम उठाने पड़ेंगे। घटना में कार क्र एमएच 05 एमजे 3467 पथराव में बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हाइवे अथॉरिटी द्वारा जारी टोल फ्री नंबर से भी लोगो को कोई सहायता नहीं मिल पाई। मार्ग में पथराव की घटना की जानकारी वाहन चालकों ने टिमरवानी टोल पर बताई, लेकिन टोल कर्मचारियों ने किसी भी प्रकार की मदद कर पाने में असमर्थता व्यक्त की।

हमारे मुख्य कार्यालय ने दिल्ली तक बात की है।

• रतलाम से थांदला (झाबुआ) के बीच पत्थरबाजी की घटना पता चली है। इसके लिए झाबुआ एसपी से लेकर हमारे मुख्य कार्यालय ने दिल्ली तक बात की है। हमारे वाहन 25 किमी के दायरे में पेट्रोलिंग कर रहे हैं लेकिन अब तक कोई हाथ नहीं लगा है। पुलिस को भी गश्त करने के लिए कहा है। रवींद्र गुप्ता, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, एनएचएआई

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
error: Content is protected !!